सुखबीर बादल के हमलावर की कोर्ट में पेशी, नारायण चौड़ा की बढ़ाई 3 दिन की रिमांड
Punjab News: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम और अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह चौड़ा को रविवार को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान पंजाब पुलिस ने चौड़ा की 10 दिनों की रिमांड की मांगी। लेकिन, अमृतसर कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद नारायण सिंह चौड़ा को 3 दिन की रिमांड और बढ़ा दी है।
नारायण सिंह चौड़ा ने 4 दिसंबर को अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला किया था। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस ने नारायण चौरा को मौका-ए-वारदात पर ही पकड़ लिया गया था। इस हमले के बाद चौड़ा को अमृतसर कोर्ट में पेश किया गया था। जहां उन्हें 3 दिन का रिमांड दिया गया, जो आज खत्म हो गई थी।

ACP जसपाल सिंह ने बताया कि नारायण सिंह चौड़ा को आज कोर्ट में पेश किया गया। जज ने उसे 3 दिन की रिमांड पर भेजा है। हम नारायण सिंह चौड़ा को 11 तारीख को दोबारा कोर्ट में पेश करेंगे। मामले की जांच जारी है। वहीं, अधिवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि नारायण सिंह चौरा को अदालत में पेश किया गया और उन्होंने (पंजाब पुलिस ने) 10 दिनों की रिमांड मांगी।
लेकिन, उन्हें तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया... उनके खिलाफ कई फर्जी मामले दर्ज किए गए और नारायण सिंह चौरा के खिलाफ एक भी मामला लंबित नहीं है और उन्हें पिछले सभी मामलों में बरी कर दिया गया है... हमें अभी भी एफआईआर की कॉपी नहीं मिली है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने कोर्ट में बताया कि नारायण चौड़ा ने यह बात स्वीकार की है कि कुछ हथियार उन्होंने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में रखे हैं। जिन्हें रिकवर करवाने की जरूरत है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद सिर्फ तीन दिन का रिमांड ही हासिल कोर्ट की तरफ से दिया गया।
आपको बता दें कि पुलिस ने इस मामले में चौड़ा के दोनों बेटों जगजीत सिंह और बलजिंदर सिंह से भी पूछताछ की है। बीते दिन दोनों से घंटों तक पूछताछ की गई है। गौरतलब है कि नारायण सिंह चौड़ा के दोनों ही बेटे पेशे से वकील हैं और दोनों की तरफ से ही नारायण सिंह चौड़ा के हक में एप्लिकेशन भी दायर की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications