Punjab News:पंजाब के पुलिस अफसरों के साथ सीएम भगवंत मान की मीटिंग, सख्त आदेश जारी
Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने इस मीटिंग में पंजाब के सभी सी.पी. और एस.एस.पी. से नशे के खिलाफ लड़ाई को तेज करने के लिए कहा है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए सीएम भगवंत मान ने ट्वीट करके कहा कि 'आज पंजाब के सारे CP और SSP के साथ बैठक की और सभी को नशों के खिलाफ आरपार की लड़ाई को और तेज करने के लिए कहा. है। साथ ही नशों पर जमीनी स्तर से सख्त कार्रवाई करने की जरुरत पर जोर दिया और अफसरों को लोगों के बीच और गांवों में जाकर लोगों के मसले हल करने को कहा है।
सीएम भगवंत मान ने कहा कि हम चाहते हैं कि हमारे अफसर बिना किसी दबाव के दलेरी से काम करें ताकि जो हमारे साढ़े 3 करोड़ पंजाबी महफूज रहें।'' सी.एम. मान ने साफ किया है कि नशों के मामले पर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। अगर कोई भी नशे के मामले में संलिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें सीएम भगवंत मान ने दी नौसेना दिवस की बधाई, सैन्य कर्मियों से कहा- आप सभी का हौसला रहे बुलंद












Click it and Unblock the Notifications