सीएम भगवंत मान ने दी नौसेना दिवस की बधाई, सैन्य कर्मियों से कहा- आप सभी का हौसला रहे बुलंद

Indian Navy Day: चार दिसंबर की तारीख भारतीयों के लिए बेहद खास है। इस दिन भारतीय नौसेना दिवस हर साल मनाया जाता है। नौसेना इसे "ऑपरेशन ट्राइडेंट" के जश्न के रूप में मनाती है। दरअसल, आज के ही दिन वर्ष 1971 में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध के दौरान कराची हार्बर में भारतीय नौसेना द्वारा ऑपरेशन शुरू किया था। ऐसे में नौसेना दिवस पर पंजाब के सीएम भगवंत समेत भारत के कई दिग्गजों ने नौसेना के जवानों को बधाई दी है।

नौसेना दिवस को नेवी बड़ी सोमवार (4 दिसंबर) को बड़ी भव्यता के साथ मना रही है। इस बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान ने नेवी के जवानों को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि जवानों का हौसला बुलंद रहना चाहिए। उनके साथ पूरा देश खड़ा है। मुख्यमंत्री मान ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर सभी नौसेना कर्मियों को बधाई। देश के प्रति आपके बहादुर जज्बे के लिए सिद्दक को सलाम। आप सभी का हौसला बुलंद रहे। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना"

CM Bhagwant Mann on Navy Day

भारतीय नौसेना दिवस का इतिहास
भारतीय नौसेना दिवस का एक गौरवशाली इतिहास है। दरअसल, नौसेना ने भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध के दौरान अस्तित्व में आई। बांग्लादेश को पाकिस्तान से अलग कर उसे एक स्वतंत्र राष्ट्र का दर्जा दिलाने की यह लड़ाई 3 दिसंबर 1971 से शुरू होकर 16 दिसंबर 1971 तक चली। इस युद्ध के परिणामस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में दुनिया के नक्शे पर अपना अस्तित्व बनाने में कायम हो सका। इस युद्ध के दौरान भारतीय नौसेना में 4 दिसंबर 1971 की रात में ऑपरेशन ट्राइडेंट लॉन्च किया था। यह पाकिस्तान के कराची बंदरगाह से ऑपरेशन चंगेज खान की जवाबी कार्यवाही थी। भारतीय नौसेना का यह अभियान सफल रहा। भारतीय नौसेना के जवानों ने 1971 में आज के दिन पाकिस्तान के कराची बंदरगाह को बमबारी करके तबाह कर दिया था। इस हमले में सैकड़ों पाकिस्तानी जवान भी मारे गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+