Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कहीं के भी व्यापारी खरीद सकेंगे पंजाब का गेंहू, एशिया की सबसे बड़ी मंडी से CM मान का ऐलान

लुधियाना। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी कही जाने वाली पंजाब की खन्ना मंडी में अब अनाज की बोरियां आने लगी हैं। प्रदेशभर के किसान अपना गेहूं बेचने के लिए यहां ला रहे हैं। राज्य के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी यहां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खरीद-प्रबंधों का जायजा लिया।

Punjab New CM at largest grain market ludhiyana, says- farmers will be paid in 48 hours

'हम एमएसपी से ज्यादा दाम पर खरीदेंगे गेहूं'
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि, अब देश के किसी भी इलाके का व्यापारी पंजाब में गेहूं की खरीद कर सकेगा, इसके लिए उसे आरडीएफ अदा करना होगा। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार मंडियों में एमएसपी से ज्यादा दाम पर गेहूं खरीदने वाले व्यापारियों को प्रोत्साहित करेगी। मुख्यमंत्री बोले, "मैं यह भी बता दे रहा हूं कि हमारी सरकार सभी मंडियों में गेहूं की खरीद करेगी।"

Punjab New CM at largest grain market ludhiyana, says- farmers will be paid in 48 hours

मुख्यमंत्री ने कहा कि, किसान यहां खूब फसल बेचें। यहां पेमेंट, बारदाना, ट्रांसपोर्ट और लेबर की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और 24 से 48 घंटे में किसानों को पेमेंट की जाएगी। उन्होंने कहा कि, रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर गेहूं की मांग में वृद्धि हुई है। प्राइवेट व्यापारी गेहूं खरीद में ज्याद रूचि दिखा रहे हैं जिस कारण प्राइवेट व्यापारी एमएसपी से 5 रुपए ज्यादा पर फसल खरीद रहे हैं।

Punjab New CM at largest grain market ludhiyana, says- farmers will be paid in 48 hours

भगवंत मान ने एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना का दौरा कर खरीद प्रबंधों का जायजा लिया, तो उस समय कई लोगों ने कहा कि, किसानों की फसल का झाड़ बेशक कम है, लेकिन इस बार निजी बाजार में एमएसपी से ज्यादा कीमत मिलने की उम्मीद है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+