नगर निगम चुनाव 2022: पंजाब में आज से शुरू होगा डोर टू डोर सर्वे, 1 हफ्ते में वार्डबंदी की रिपोर्ट
अमृतसर। पंजाब में नगर निगम चुनाव 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां कई नगर निगमों के चुनाव होने हैं, इसलिए वार्डबंदी हेतु आज से डोर टू डोर सर्वे शुरू होगा। फिर एक हफ्ते में रिपोर्ट सब्मिट कर दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि, 85 वार्डों में 800 कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है, जिनके जरिए 30 तक काम पूरा होने की उम्मीद है।

बता दें कि, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर हरदीप सिंह ने छुट्टी वाले दिन भी एमटीपी विभाग के साथ मीटिंग की और अफसर-कर्मी भी ड्यूटी पर रहे। अब जेसी ने 1 हफ्ते में सर्वे की रिपोर्ट मांगी है। सर्वे में डोर-टू-डोर घर का नंबर सभी मेंबरों के नाम उम्र जाति, ब्लॉक नंबर, कुल आबादी, एससी आबादी,बीसी आबादी, कुल जनरल आबादी का डाटा जुटाया जाएगा। रविवार को निगम के स्टाफ ने 30 बाई 40 फीट 85 वार्डों के नक्शे पर ब्लॉक मार्किंग की। इससे पहले चंडीगढ़ से 500 ब्लॉक की मार्किंग की गई थी।
इस संबंध में हेड ड्राॅफ्टमैन, ड्राॅफ्टमैन को ट्रेनिंग भी दी गई थी। जिनकी ड्यूटी आगे स्टाफ को देने के लिए लगाई थी। सर्वे के लिए 500 ब्लॉक में 200 मुलाजिमों को लगाया है। सर्वे में 1 मुलाजिम दो से तीन ब्लॉक कवर करेगा। रविवार को स्टाफ को सर्वे फॉर्मेट दिया। निगम चुनाव इसी साल दिसंबर से अगले साल जनवरी तक होने की उम्मीद है। इसी के चलते सर्वे की कार्रवाई में तेजी लाई गई है। वार्डबंदी को सिरे चढ़ाने के लिए एसई ओएंडएम को नोडल अफसर लगाया गया है। जिसमें सभी ब्लाक इंचार्ज वार्डबंदी की रिपोर्ट नोडल अफसर को पेश करेंगे। इससे पहले शहर की 65 फोटो को बढ़ाकर 85 कर दी गई थी।
एक अधिकारी ने कहा कि, नए सिरे से वार्ड बंदी के लिए शहर की 85 वार्डों में नगर निगम सोमवार से सर्वे शुरू करेगा। वार्डों में 4000 ब्लॉक बनाकर सर्वे के लिए 800 मुलाजिमों की ड्यूटी लगाई है।












Click it and Unblock the Notifications