महिला का पति से चल रहा था विवाद तभी उसके जीवन में आए दो मर्द पर हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गई जेल
मोहाली। पंजाब के मोहाली शहर के सेक्टर-76 में पंजाब के इंटेलिजेंस ऑफिस में कार्यरत सीनियर सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर सिंह का शव एयरपोर्ट से देहड़ी की तरफ जाते हुए मुख्य सड़क पर मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की छानबीन की तो मृतक के जेब से मिले आईकार्ड से उसकी शिनाख्त हो पाई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के घरवालों को घटना की जानकारी दी।

सड़क किनारे मिला इंटेलिजेंस ऑफिसर का शव
बुधवार सुबह करीब 11 बजे एक राहगीर ने शव को सड़क किनारे पड़ा देखा, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। एसएचओ सोहाना दलजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और अन्य अधिकारियों ने भी तुरंत घटनास्थल का जायजा लिया। हालांकि देर शाम तक पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझा लिया। आरोपितों को पकड़ने के लिए सेक्टर-23 चंडीगढ़ और संगरूर में पुलिस भेज दी गई थी।

पुलिस ने आरोपित महिला को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपित महिला को पकड़ लिया था। पुलिस ने एक शीतल नाम की महिला और संगरूर निवासी इकबाल सिंह नाम के शख्स के विरुद्ध सोहाना पुलिस स्टेशन में एफआईआर के तहत केस दर्ज कर लिया था। मृतक का पूरी रात मोबाइल स्वीच ऑफ रहा। इसके बाद घरवालों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी।

शराब पिलाने ले गए कुलविंदर को होटल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपितों ने बीती शाम सेक्टर-43 सरकारी क्वार्टरों में रहने वाले सीनियर सुपरिंडेंटेंड कुलविंदर सिंह को बहाने से घर से बाहर बुलाया। इसके बाद इकबाल अपने साथियों के साथ उसे शराब पिलाने के लिए एक पास के होटल में ले गए और वहां देर रात तक शराब पी। उसके बाद कुलविंदर सिंह को घर छोड़ने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाकर मोहाली शहर से होते हुए एयरपोर्ट रोड की तरफ ले गए।

तेजधार हथियार से किया हमला
वहां पर आरोपितों ने एयरपोर्ट राउंड अबाउट से गांव देहड़ी को जाते मार्ग पर कुलविंदर सिंह का पहले गला घोंटने का प्रयास किया। लेकिन जब वे सफल नहीं हो पाए तो आरोपितों ने उसके सिर के पीछे किसी तेजधार हथियार से दो बार हमला किया। इसके बाद हत्यारोपित कुलविंदर को वहीं सड़क से थोड़ी दूर खाली जगह में फेंककर चले गए। ज्यादा खून बहने के चलते कुलविंदर की मौत हो गई।

अपनी बेटी के दोस्त के जरिए महिला तक पहुंचा इकबाल सिंह
मंगलवार की रात को वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस के मुताबिक जब करीब ढाई साल पहले किसी बात को लेकर कुलविंदर और महिला सहकर्मी दोस्त की आपस में अनबन हो गई। इस दौराम महिला के जीवन में इकबाल सिंह आ गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला की बेटी और आरोपित इकबाल सिंह की बेटी एक ही कॉलेज और एक ही क्लास में पढ़ती थी।

इकबाल को महिला की कुलविंदर से दोस्ती बुरी लगने लगी
इसके बाद अपनी बेटी के जरिए इकबाल सिंह बेटी की क्लासमेट युवती की मां से धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। यह दोस्ती काफी गहरी हो चुकी थी। इधर कुलविंदर सिंह के साथ भी महिला के रिश्ते फिर से ठीक हो गए और इकबाल के साथ भी दोस्ती हो गई थी। हालांकि इकबाल को पता था कि महिला की दोस्ती कुलविंदर से है। लेकिन धीरे-धीरे कुलविंदर इकबाल की आंखों में गड़ने लगा।

महिला का अपने पति से चल रहा था विवाद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सीनियर सुपरिंटेंडेंट कुलविंदर और महिला की दोस्ती साल 2006 से थी। महिला का अपने पति के साथ केस चल रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती अपने ही ऑफिस में तैनात कुलविंदर सिंह से हो गई। लेकिन पिछले कुछ समय से महिला की जिंदगी में एक नया दोस्त आ गया था।












Click it and Unblock the Notifications