बिजली-कर्मी मीटर की रीडिंग लेने आया था घर, मांगी रिश्वत, लोग वीडियो बनाने लगे तो ₹1 हजार खा गया

मोगा। पंजाब में मोगा के गांव चूहड़चक में एक रिश्वतखोर बिजली-कर्मी ने लोगों को हैरत में डाल दिया। यहां बिजली विभाग द्वारा ठेके पर रखा कर्मचारी गांव में मीटर की रीडिंग लेने आया था। जहां उसने एक परिवार को भारी-भरकम बिजली बिल आना बताया, उन्होंने समस्या से निजात दिलाने को कहा तो बिजली का मीटर खराब होने का बहाना बनाकर कर्मचारी ने उनसे रिश्वत ली। इस दौरान लोगों ने उसकी वीडियो बना ली।

Punjab: Mogas Village, A electrician swallowed thousand rupees when people record his video

वीडियो रिकॉर्डिंग की बात सुन कर्मचारी सकपका गया,वहां और लोगों को जुटते देखकर उसने हजार रुपए मुंह में निगल लिए। तब गांववासियों ने उसे पकड़ लिया और उसका मुंह भींच दिया। काफी मशक्कत के बाद उसके मुंह से गीले नोट निकलवाए जा सके। इस घटना का जिक्र अब दूर-दूर तक हो रहा है। गांव चूहड़चक निवासी संदीप सिंह ने बताया कि, बिजली विभाग की ओर से एक कर्मचारी बलविंदर सिंह गांव में मीटर रीडिंग लेने के लिए आया था। इस दौरान उसने कहा कि उनका बिजली का मीटर खराब है। वह मीटर को डिफाल्टर में डालकर मामला सेटल कर देगा।

Punjab: Mogas Village, A electrician swallowed thousand rupees when people record his video

कर्मचारी बलविंदर ने मामला सेटल करने के बदले रिश्वत मांगी तो उसे पांच-पांच सौ रुपए के दो नोट दे दिए। साथ ही उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। जिसके बाद अपने आप को फंसता देख उसने नोटों को मुंह में निगल लिया। वहीं, वीडियो में भी उसकी यह हरकत कैद हो गई। तब उसे पकड़कर लोगों ने थप्पड़ मारे। बाद में युवक को दिए रुपए और फोटोस्टेट कॉपी वाले कागज पर छपे नोटों का सीरियल नंबर चेक किया तो दोनों नोट एक ही सीरियल नंबर के निकले। इस मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। एसएचओ बेअंत सिंह ने कहा है कि शिकायतकर्ता के बयान उपरांत मामले की जांच कर रही है।

news

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+