पत्नी के कैरेक्टर पर था शक तो पति ने की हैवानियत, महिला के शरीर पर पुलिसकर्मी ने उड़ेल दिया काला तेल
मोगा। पंजाब के मोगा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कांस्टेबल ने अपनी पत्नी के साथ जानवरों की तरह बर्ताव किया और उसपर कहर बरपाता रहा। हालांकि आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरी घटना मोगा जिले के सदर थाने की है।
पति के जुल्मों से परेशान थी पीड़िता
सिपाही इंद्रजीत सिंह को पत्नी कसवीर कौर की शिकायत के आधार पर हिरासत में ले लिया गया है। महिला ने कई बार पति के जुल्मों से परेशान होकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस ने हमेशा कार्रवाई के बदले समझौता करवा दिया। कुछ दिन पहले जब मामला पंजाब महिला आयोग के संज्ञान में आया तो उसने 4 दिन में पुलिस से रिपोर्ट मांगी।
पत्नी के शरीर पर डाल दिया काला तेल
इसके बाद आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि पति इंद्रजीत उसके चरित्र पर शक करता है। जिसके चलते उसने 29 नवंबर को मेरे सिर के बाल काट दिए। पूरे शरीर पर काला तेल डालकर जबरन पूरे गांव में घुमाया। इतना ही नहीं उसे बांधकर पीटता भी रहा, लेकिन बच्चों के भविष्य के चलते वो सब चहती रही।
पुलिस ने आरोपित पति को किया गिरफ्तार
हालांकि अंत में उसने अपने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद 19 जनवरी को उसे छुड़वाकर ले गए और उन्होंने महिला आयोग के पास जाकर मदद कर गुहार लगाई। महिला ने बताया कि शादी 19 साल पहले हुई थी। पति पुलिस में सिपाही है जबकि पीड़िता घर में कपड़ा सिलने का काम करती है। पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसके साथ आए दि मारपीट करता रहा।