पंजाब: स्टेडियम में 12वीं की छात्रा से दुर्व्यवहार, दोस्तों ने ही बुलाकर निर्ममता से पीटा

चंडीगढ़। पंजाब के मोगा जिले के एक स्टेडियम में 12वीं कक्षा की एक छात्रा से दुर्व्यवहार किया गया। कथित तौर पर उसके दोस्तों ने ही उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला तब उजागर हुआ, जब परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। बताया जा रहा है कि, यह घटना पिछले हफ्ते की है, लेकिन मंगलवार को इसमें केस दर्ज किया गया।

Punjabs Moga district: 12th Class girl Student Molested, hospitalized, Case Filed

पुलिस का कहना है कि, शुरूआत में पीडि़ता के परिवार ने उसे महज "दुर्घटना" के रूप में रिपोर्ट किया। बाद में लड़की के पिता ने मंगलवार को अपना एक और बयान दर्ज कराया, जिसमें लड़की के साथ दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने कहा, "हमने उसके पिता के बयान के आधार पर तीन युवकों में एक की पहचान कर ली है और दो अज्ञात के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है। बहरहाल, घटना के तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।"

यह घटना उस समय हुई जब लड़की कथित तौर पर शुक्रवार को अपनी ट्यूशन कक्षाओं में भाग लेने के बाद स्टेडियम गई थी। लड़की के पिता ने मंगलवार को पुलिस को एक बयान में बताया, "उसके एक दोस्त ने उसे फोन किया और उसका पता पूछा था। कुछ देर बाद, दोस्त अपने दो अन्य लोगों के साथ स्टेडियम पहुंचा और वहां छेड़खानी करने लगे। तीनों युवकों ने उसे बेरहमी से पीटा और फिर उसे सीढ़ियों से नीचे धकेल दिया। उसके दोनों पैर और जबड़ा फ्रैक्चर हो गया और उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत काफी खराब हो गई थी, फिर उसे लुधियाना के एक बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया।, "

Punjabs Moga district: 12th Class girl Student Molested, hospitalized, Case Filed

पुलिस ने कहा कि उन्हें इस घटना के बारे में 13 अगस्त को पता चला जिसके बाद एक टीम को अस्पताल भेजा गया, जहां लड़की को भर्ती कराया गया। वहां उन्हें कथित तौर पर बताया गया कि यह एक "दुर्घटना" थी। बाद में टीम ने लुधियाना का दौरा किया जब उन्हें पता चला कि लड़की को अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन वह बयान दर्ज नहीं कर सकी, क्योंकि लड़की बोल नहीं सकती थी।

पुलिस ने कहा कि परिवार ने मंगलवार को बयान बदल दिया और दावा किया कि उसकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया गया और उसे सीढ़ियों से धक्का दिया गया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और लड़की के पिता के दावों की पुष्टि की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+