Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जानिए कौन हैं अब पंजाब विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर, जिन्होंने विधायकों को आज दिलाई शपथ

चंडीगढ़। पंजाब के नवनिर्वाचित विधायकों ने भी आज विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ले ली। उन्हें प्रोटेम स्पीकर डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले इंदरबीर निज्जर को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने प्रोटेम स्पीकर (कार्यवाहक अध्यक्ष) के तौर पर शपथ दिलाई थी। उन्हें सदन में सबसे वरिष्ठ होने के नाते यह जिम्मेदारी दी गई। वह अमृतसर के साउथ हलके से चुनाव जीत कर आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक बने थे। वह चीफ खालसा दीवान के अध्‍यक्ष रहे हैं।

Punjab: MLAs swearing-in Legislative Assembly, Oath in presence of protem speaker Dr. Nijjar

Recommended Video

    Punjab Assembly: पंजाब विधानसभा का सत्र शुरु, Protem Speaker ने MLAs को दिलाई शपथ | वनइंडिया हिंदी

    विधायकों ने ली शपथ
    आज ही 16वीं पंजाब विधानसभा का पहला सत्र शुरू शुरू हुआ है। इस बारे में विधानसभा द्वारा निर्धारित कार्यक्रम जारी किया गया था। उसमें कहा गया था कि, '17 मार्च को 16वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होगा, जो कि 22 मार्च तक चलेगा।' लिहाजा, आज सत्र के पहले दिन विधायकों को शपथ दिलाई गई है। विधानसभा के सभी विधायकों में से 92 विधायक अकेले आम आदमी पार्टी (आप) के हैं।

    Punjab: MLAs swearing-in Legislative Assembly, Oath in presence of protem speaker Dr. Nijjar

    किस दल की अब कितनी सीटें?
    पंजाब में कुल विधानसभा सीटों की संख्या 117 है। जिसमें सबसे ज्यादा सीटें आप ने ही जीतीं। उसके अलावा कांग्रेस को 18 और शिअद को 3 सीटें मिलीं। भाजपा को महज 2 सीटें मिलीं।

    Punjab: MLAs swearing-in Legislative Assembly, Oath in presence of protem speaker Dr. Nijjar

    • अब 21 मार्च को पंजाब विधानसभा में स्पीकर का चुनाव किया जाएगा। बता दें कि, होली के कारण कल यानी 18,19 व 20 मार्च को छुट्टी रहेगी। इसके कारण कोई बैठक नहीं होगी।
    news

    • विधायकों से पहले कल भगवंत मान ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। मान पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री बने हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+