पंजाब की कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान का संगीन आरोप, भाजपा हमारे नेताओं को धमका रही

पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि हमारे कई नेताओं को फोन करके धमकी दी जा रही है। इन नेताओं को फोन करके धमकी दी जा रही है कि वह इंडिया गठबंधन से अलग हो जाएं। हमारे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को धमकी दी जा रही है।

अनमोल गगन मान ने कहा कि चंडीगढ़ में पहली बार इंडिया गठबंधन ने मिलकर चुनाव लड़ा है। यहां चुनाव में जीत दर्ज करके इंडिया गठबंधन ने भाजपा वालों को अपना ट्रेलर दिखा दिया है। चंडीगढ़ चुनाव में जिस तरह से भाजपा ने लोकतंत्र का हनन किया उसे हर किसी ने देखा है। अब ये लोग हमारी पार्टी के नेताओं को फोन करके धमकी दे रहे हैं।

anmol gagan mann

गौर करने वाली बात है कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे। पीठासीन अधिकारी पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा था, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। जहां कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पक्ष में फैसला दिया। जिसके चलते भाजपा उम्मीदवार को मेयर पद से इस्तीफा देना पड़ा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को चंडीगढ़ का मेयर नियुक्त किया गया।

दरअसल पीठासीन अधिकारी ने 8 बैलेट को अवैध करार दिया था जोकि आम आदमी पार्टी के पक्ष में थे, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इन सभी 8 बैलेट को वैध करार देते हुए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार में इसे गिने जाने का फैसला दिया। साथ ही पीठासीन अधिकारी को फटकार भी लगाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+