Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Punjab: संगरूर सिविल अस्पताल पहुंचे शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह, मेरिटोरियस स्कूल के विद्यार्थियों का जाना हाल

पंजाब में फूड पॉइजनिंग मामले की जांच की जारी है। इस बीच हरजोत सिंह बैंस ने अधिकारियों से फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार विद्यार्थियों के उचित इलाज के व्यवस्था करने को कहा है। सोमवार को सीएम खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने बीमार स्टूडेंट्स का हाल जाना।

सिविल अस्पताल संगरूर पहुंचे शिक्षा मंत्री बैंस ने सोमवार (4 दिसंबर) को बीमार हुए मेरिटोरियस स्कूल संगरूर के विद्यार्थियों से बातचीत की। इस दौरान ने फूड पॉइजनिंग के चलते बीमार स्टूडेंट्स का हाल जानने के साथ उन्हें उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधा का भी जायजा लिया।

मेरिटोरियस स्कूल संगरूर के विद्यार्थियों से मिलने बाद मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जनकारी दी। उन्होंने कहा, "सभी छात्र अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। स्कूल मेस के ठेकेदार का लाइसेंस रद्द कर ठेकेदार और मेस प्रभारी पर आईपीसी की धारा 307 के अंर्तगत मामला दर्ज किया गया है।

Punjab CM Mann in Civil Hospital

छात्रों की शिकायत पर समय पर कार्रवाई नहीं करने पर मेरिटोरियस स्कूल संगरूर के प्रिंसिपल को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की टीमें आज पंजाब के बाकी मेरिटोरियस स्कूलों में भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर रही हैं। मेरिटोरियस स्कूल में पढ़ने वाले प्रत्येक छात्र को एक फीडबैक फॉर्म भेजा जा रहा है और छात्रों के सभी सुझावों और शिकायतों की विभाग के मुख्य कार्यालय द्वारा व्यक्तिगत रूप से निगरानी की जाएगी।"

क्या है मामला
संगरूर के घाबदा स्थित मेरिटोरियस स्कूल में बच्चों को खराब खाना देने का आरोप अभिभावकों ने लगाया है। बच्चों की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घबराए बच्चों के माता-पिता ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अभिभावकों का आरोप है कि दिवाली के बाद से ही बच्चों को घटिया खाना दिया जा रहा था। अस्पताल में भर्ती बच्चों का कहना है कि स्कूल प्रशासन की ओर से हमें अच्छा खाना नहीं दिया जा रहा है। इससे सभी बीमार हो रहे हैं। आरोप है कि पिछले तीन दिनों से बच्चों के पेट में दर्द हो रहा था, लेकिन इस पर भी ध्यान नहीं दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+