पंजाब के राजस्व मंत्री का दावा, दो साल में मान सरकार ने पंजाब में रिकॉर्ड काम किया

पंजाब सरकार में राजस्व एवं जल संसाधन मंत्री ब्रह्मशंकर जिम्पा ने कहा कि पंजाब में बहुत ही ईमानदार भगवंत मान की सरकार ने दो साल में रिकॉर्ड काम किया है। किसी भी सरकार ने दो साल में इतना काम नहीं किया है। मैं लंबे समय से राजनीति में हूं, लेकिन इस तरह से जमीनी स्तर पर कोई मुख्यमंत्री काम करता है, ऐसा कभी नहीं हुआ। लोगों का जो विश्वास था सरकार के ऊपर, खासकर मुख्यमंत्री पर वह बहुत अधिक है। हमने 600 यूनिट बिजली मुफ्त, आम आदमी क्लीनिक, शिक्षा, खेल की बात की जाए, हर सेक्टर में हमने काम किया है। कई बातें तो घोषणा पत्र में भी नहीं थी, उसमे भी हमने काम किया है।

हमारी सरकार ने तकरीबन 43 हजार लोगों को जो नौकरी दी गई है। हर विभाग में पद खाली पड़े थे, 30-40 साल से पद खाली पड़े थे। 1990 से किसी भी पटवारी की भर्ती नहीं हुई थी। हमने ये भर्ती कराई। पिछली सरकारें किसी तरह से इसे ढकेल रही थी। पता नहीं इन लोगों का ध्यान कहां था। लोग आस-विश्वास से आपको चुनते हैं, आपको उसपर खरा उतरना चाहिए। इस सरकार ने पिछले दो साल में खूब काम किया है। किसी भी सरकार का दो साल का डेटा चेक करिए, ऐसा काम कभी नहीं दिखेगा।

brahm shankar jimpa

स्वास्थ्य सेक्टर की बात करें तो 823 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खोले गए हैं। डॉक्टर की कमी थी, उसके लिए स्टाफ बेहतरीन बैठने के लिए जगह का इंतजाम किया गया। इन क्लीनिक में एसी, दवा, 40 से ज्यादा टेस्ट की सुविधा है। इससे फायदा यह हुआ कि सिविल अस्पताल पर दबाव कम हुआ। नीम-हकीम के पास लोग नहीं जा रहे हैं। हर एक गांव में जो बीमारियां फैल रही हैं उसके आंकडे़ यहां जमा होंगे। इससे काफी फायदा होगा। विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए जिम्पा ने कहा कि जो भी हमारे दावों को गलत बता रहा है वो मेरे साथ चलें मोहल्ला क्लीनिक, हमारे साथ चाय पीजिए और जो काम हुआ है उसे स्वीकार कीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+