चंडीगढ़ पंजाब का, यहां हरियाणा की विधानसभा नहीं बनने देंगे- आप की सरकार के नए स्वास्थ्य मंत्री

चंडीगढ़। पंजाब के नए स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा हरियाणा सरकार को निशाने पर ले लिया। चेतन ने चंडीगढ़ पर दावा ठोकते हुए कहा कि," चंडीगढ़ पंजाब का है, हम यहां हरियाणा की विधानसभा नहीं बनने देंगे।" उन्होंने कहा कि, हरियाणा को अपनी अलग विधानसभा बनानी ही है तो पंचकूला, फरीदाबाद या कुरुक्षेत्र में कहीं पर भी बना सकते हैं। लेकिल चंडीगढ़ में उनकी नई विधानसभा नहीं बनेगी।

Punjab minister Chetan Singh Jouramajra targets on Haryana Govt over new Assembly

स्वास्थ्य मंत्री की तरह पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने भी हरियाणा सरकार को दो-टूक कहा। चीमा बोले, "चंडीगढ़ पंजाब से निकला है और इस पर पंजाब का ही हक रहेगा। हमारा हक कोई नहीं छीन सकता।" दूसरी तरफ शिरोमणि अकाली दल (बादल) के प्रधान और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने इस मुद्दे पर 12 जुलाई को कोर कमेटी की मीटिंग बुलाई है। इस प्रकार हरियाणा को चंडीगढ़ में नई विधानसभा के लिए जमीन देने को लेकर पंजाब-हरियाणा में सियासत गर्मा गई है।

Punjab minister Chetan Singh Jouramajra targets on Haryana Govt over new Assembly

स्वास्थ्य मंत्री मंत्री के बयान पर हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ने पलटवार किया। स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता बोले- "पंजाब के मुख्यमंत्री कुछ और कहते हैं और उनके मंत्री कुछ और। हम पैसे देकर जमीन खरीद रहे हैं। यहां हजारों बिल्डिंग खरीदी और बेची जाती हैं। हम मुफ्त में जमीन नहीं ले रहे। पंजाब भी जमीन खरीदकर अपनी बिल्डिंग बना ले। विरोध सिर्फ सियासी है। हरियाणा सरकार भला क्यों पीछे हटेगी।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+