Punjab: संगरूर के कई नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन, सीएम भगवंत मान ने कराया पार्टी प्रवेश

Punjab News: देश में लोकसभा चुनाव की प्रकिया जारी है।पंजाब में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए 13 सीटों पर आखिरी चरण के तहत मतदान कराया जाएगा। इसी मध्य अब शिरोमणि अकाली दल को बड़ा लगने की सूचना सामने आई है। यहां संगरूर से पूर्व मंत्री अली खान बग्गा, कई पार्षदो और सैंकड़ों समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

इन सभी नेताओं को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी में शामिल करवाया। सीएम भगवंत मान ने कहा कि संगरूर ही नहीं अकाली दल को फरीदकोट से भी करारा झटका लगा है। जहां से अकाली दल के पीएसी मेंबर राजिंदर दास रिंकू अपने साथियों के साथ आप में शामिल हो गए हैं। ज्ञात हो कि राजिंदर दास रिंकू को अकाली दल ने कुछ दिन पूर्व ही पीएसी का सदस्य बनाया था।

punjab news

इससे पहले बुधवार सुबह ही आप में करीब 2500 से अधिक लोगों को संगठन में पदाधिकारी बनाया है। नेताओं में वह नेता भी शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी बदलकर हाल ही में आप का दामन थामा है।

आप ने नए पदाधिकारियों की जो सूची जारी की है। उसमे विशेष नाम स्वर्ण सलारिया का है। उनको पंजाब राज्य के लिए पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया है। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व इसी महीने गुरदासपुर में भाजपा को बड़ा झटका देते हुए स्वर्ण सलारिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। सीएम भगवंत मान ने उन्हें मेंबरशिप दिलाई थी।

यह भी पढ़ें Punjab: सीएम भगवंत मान ने जालंधर में निकाला रोड शो, पवन कुमार टीनू के लिए मांगे वोट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+