पंजाबः विवाद के दौरान बेटे ने दिया धक्का तो पास में रखा सरिया पिता की छाती में जा घुसा, हो गई मौत

मानसा। पंजाब के मानसा जिले के बोहा थाना क्षेत्र के गादड़पत्ती इलाके में पिता-पुत्र में ट्रैक्टर बेचने के पैसों को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान मामला इतना बढ़ गया कि बेटे ने पिता पर हमला कर दिया। हमले में पिता की मौत हो गई। बोहा पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयानों पर आरोपित बेटे खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उसकी तलाश में भी जुट गई है। घटना बीती शुक्ररवार रात की है। आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया।

punjab mansa son did murder of father for money dispute

बोहा पुलिस के पास दर्ज बयानों के मुताबिक मृतक दर्शन सिंह (65) की पत्नी रविंदर कौर ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पति दर्शन सिंह ने घर में मौजूद ट्रैक्टर बेच दिया था। पिता के इस फैसले को लेकर बेटा नाराज हो गया था। बेटा गुरप्रीत सिंह इस बात को लेकर घर में झगड़ा करता आ रहा था कि ट्रैक्टर सस्ते भाव में बेच दिया है।

शुक्रवार रात भी दोनों के बीच में तकरार हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। वह आपस में झगड़ते हुए एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस दौरान तैश में आए गुरप्रीत सिंह ने अपने पिता को धक्का मारकर गिरा दिया। घटना में पिता दर्शन सिंह नज़दीक पड़ी गेहूं बीजने वाली मशीन पर जा गिरा और दिल के नजदीक छाती में तीखा सरिया घुस गया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल मानसा में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर बोहा पुलिस ने दोषी गुरप्रीत सिंह ख़िलाफ़ अधीन आइपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+