शिक्षा-स्वास्थ्य और रोजगार पर आगे बढ़ रहे भगवंत मान के पिटारे में 2023 के लिए क्या है?
इस साल मान सरकार का पूरा फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देने की दिशा में तेजी से काम करने पर है। इस साल 500 मोहल्ला क्लीनिक खुलेंगे। सरकारी स्कूलों के लिए बस सुविधा की सुविधा भी होगी।

Punjab Mann Government Plan 2023: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने सूबे के विकास मॉडल के लिए साल 2023 का प्लान तैयार किया है। इस साल मान सरकार का पूरा फोकस शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देने की दिशा में तेजी से काम करने पर है। इस साल 500 मोहल्ला क्लीनिक खुलेंगे। सरकारी स्कूलों के लिए बस सुविधा की सुविधा भी होगी। इसके अलावा पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी।
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान जब से सत्ता में आए हैं, जब से एक के बाद एक बड़े फैसले और योजनाएं लागू कर चुके हैं। क्राइम कंट्रोल, करप्शन पर कार्रवाई, किसान और कई विभागों में भर्ती जारी कर चुके हैं। अब पंजाब के कई जिलों में 26 जनवरी तक 500 मोहल्ला क्लीनिक शुरू कर दिए जाएंगे। जिससे आम आदमी को घर के नजदीक दवाइयां और मेडिकल टेस्ट सुविधा मिल पाएगी।
इसके अलावा ग्रामीण व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) को अपग्रेड करने का फैसला किया है। ऐसे में 85 नए डॉक्टरों की भर्ती का प्रोसेस शुरू किया जाएगा। बता दें कि पंजाब में 100 मोहल्ला क्लीनिक मौजूदा वक्त में चल रहे हैं। अब करीब 521 पीएचसी भवनों में क्लीनिक खोले जाएंगे।
पंजाब सरकार की दो भर्तियों को मंजूरी
वहीं मान कैबिनेट की घोषणा के मुताबिक इस साल 1800 कांस्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टर की भर्ती आयोजित की जाएगी। साथ ही राजस्व विभाग में 710 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी भी दी जा चुकी है।
सरकारी स्कूल में चलेगी बस
हाल ही में CM भगवंत मान ने पटियाला में ऐलान करते हुए कहा था कि पंजाब सरकार दिल्ली के एजुकेशन मॉडल के तहत राज्य में सरकारी स्कूलों की दिशा बदलेंगे, साथ ही सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं को लाने-ले जाने के लिए बस सेवा की सुविधा प्रदान की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications