पंजाब में ऑनलाइन हुई NRI मिलनी, 100 से अधिक शिकायतों का किया गया निपटारा
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार प्रवासी पंजाबियों की समस्यायों के निदान के लिए एक अनोखी पहल शुरु की है। प्रदेश के एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि ऑनलाइन बैठक के दौरान दूसरे सत्र में 100 से अधिक शिकायतों का निपटारा किया गया है। इस दौरान शिकायतों के यथाशीघ्र समाधान के लिए संबंधित सिविल और पुलिस अधिकारियों को मौके पर ही निर्देश दिए।
मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने मीडिया से बात करके हुए कहा कि प्रवासी पंजाबियों की हर शिकायत को सुना जा रहा है और उनकी परेशानियों को दूर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज मिली शिकायतें अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, ऑस्ट्रिया, इटली और अफ्रीका में बसे पंजाबियों से संबंधित थीं, जिनमें संपत्ति विवाद, अवैध कब्जे और विवाह से जुड़े मामले थे।

"जल्द हो NRI के मामलों का निपटारा"
उन्होंने आगे कहा, प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों के समाधान के लिए हर महीने के पहले सप्ताह में ऑनलाइन मीटिंग का आयोजन किया जाएगा। जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को प्रवासी पंजाबियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक के दौरान एडीजीपी एनआरआई विंग पंजाब प्रवीन कुमार सिन्हा, एआईजी अजिंदर सिंह और एनआरआई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications