पंजाब में भूजल बचाने का प्रयास, निटिंग फैक्ट्रियों की 1500 अवैध वाॅशिंग यूनिटों पर होगा निगम का एक्शन
लुधियाना। ग्राउंड वाॅटर को बचाने के लिए लुधियाना नगर निगम ने पंजाब में अब निटिंग फैक्टरियों में बने वाॅशिंग यूनिटों पर सख्ती करनी की तैयारियां कर ली है। बताया गया है कि, नगर निगम ने ऐसी 1500 वाॅशिंग यूनिटों की पहचान की है, जो अवैध तरीके से चल रही हैं। इनके चालान और अवैध को बंद करने के लिए कार्रवाई करने के लिए ओएंडएम ब्रांच को जिम्मेदारी दे दी है। एडिशनल कमिशनर रिशीपाल सिंह ने बताया कि इसके अलावा बिना मंजूरी के चल रहे कार वाॅशिंग पाॅइंट्स पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

चालान-सीलिंग की कार्रवाई करेगी ओएंडएम ब्रांच
एडिशनल कमिश्नर ने बताया कि कुछ निटिंग यूनिट शहर में रिहायशी इलाकों में चल रहे हैं। सुंदर नगर, बहादुर-के रोड, कक्का रोड, काली सड़क, माधोपुरी, मन्ना सिंह नगर समेत पूरे शहर के कई रिहायशी इलाकों में चल रही यूनिटों में नीचे की मंजिल पर तो निटिंग का काम होता है और ऊपर वाॅशिंग का काम किया जाता है। जबकि अनट्रीटेड पानी को निगम के सीवरेज में डाला जा रहा है। इसके अलावा काॅमर्शियल एरिया में भी यूनिटों का सर्वे होगा और वहां पर भी हर यूनिट की जांच होगी। इस दौरान जिसमें लापरवाही सामने आएगी, उसके चालान काटे जाएंगे और 100 फीसदी जुर्माना के साथ ब्रांच चालान और सीलिंग की कार्रवाई करेगी।
अवैध शराब ले जाता पकड़ा
मोगा पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से अवैध शराब की 9 बोतल बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया। थाना मैहना के एएसआई नछतर सिंह ने बताया कि गांव मैहना में मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति के सामान की तलाशी लेने पर अवैध शराब की 9 बोतल बरामद हुई। पुलिस ने सुखप्रीत सिंह सुखा निवासी गांव गीदड़ भिंडी जिला लुधियाना को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications