पंजाब में नौकरियां: राजस्व मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने नर्सों-पैरा मेडिकल टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे
चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में युवाओं को नौकरी देने के वादे पर काम करने लगी है। मुख्यमंत्री मान ने दावा किया कि वे सूबे में ऐसा माहौल बना देंगे कि यूरोपीय देश के लोग भी यहां नौकरी करना चाहेंगे। उनका कहना है कि, आप की सरकार पिछली सरकारों के मुकाबले ज्यादा रोजगार देगी। यहां कैबिनेट मंत्रियों ब्रम शंकर जिंपा और चेतन सिंह जौड़ेमाजरा ने कल सैकड़ों महिला-पुरुषों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

ब्रम शंकर जिंपा पंजाब के राजस्व एवं पुनर्वास मंत्री हैं। उन्होंने 205 नर्सों व 20 पैरा मेडिकल टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि, हमारी सरकार इसी तरह नौकरिया मुहैया कराएगी। उन्होंने कहा कि यह उन सभी नव-नियुक्त उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिन है जिनको लोगों की सेवा करने का अहम मौका मिला है। आप आदमी पार्टी के एक बयान में कहा गया कि, सूबे में कैबिनेट मंत्रियों ब्रम शंकर जिंपा और चेतन सिंह जौड़ेमाजरा द्वारा मेडिकल शिक्षा और अनुसंधान विभाग में 205 नर्सों और 20 पैरा मेडिकल टेक्नीशियनों और जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में 46 उप मंडल इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

ब्रम शंकर जिंपा और चेतन सिंह जौड़ेमाजरा इन दोनों मंत्रियों ने कहा कि, सरकारी नौकरियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने वाले सभी योग्य नौजवानों को अब पंजाब में नौकरियां मिल रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications