पंजाबः दरवाजा खटखटाकर औरतों ने मांगा खाना और पैसा, नहीं मिलने पर गेट पर थूककर हो गईं फरार

होशियारपुर। एक तरफ जहां तबलीगी जमात के लोगों के दुर्व्यवहार की खबरें सामने आ रही हैं। वहीं पंजाब के होशियारपुर जिले से भी एक ऐसी ही घटना सामने आई है, जहां दो महिलाएं घरों पर थूककर भाग निकलीं। यह घटना होशियारपुर जिले के न्यू दशमेश नगर की है। बीते मंगलवार को इलाके में कुछ संदिग्ध महिलाएं पहुंची और घरों के दरवाजों को खटखटाकर खाना और पैसा मांगने लगीं, जिन घरों से पैसा और खाना नहीं मिला वहां गेट पर थूककर कार से फरार हो गईं। हालांकि मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।

गेट पर थूककर हो गईं फरार

गेट पर थूककर हो गईं फरार

न्यू दशमेश नगर में रहने वाली महिलाओं ने बताया कि कुछ संदिग्ध महिलाएं उनके घर पहुंची और बताया कि उन्होंने चार दिन से कुछ भी नहीं खाया है। इस दौरान जब स्थानीय महिलाओं ने कहा कि उनके लिए सामाजिक संस्थाओं से खाना मंगाते हैं तो वो बोलीं कि खाना नहीं है तो पैसे दे दो। इस दौरान जब पुलिस को सूचना देने की बात कही गई तो गेट पर थूककर फरार हो गईं।

यह सब देखकर स्थानीय महिलाएं घबराईं

यह सब देखकर स्थानीय महिलाएं घबराईं

यह सब देखकर स्थानीय महिलाएं फरार हो गईं। उन्होंने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अपने-अपने दरवाजे को सैनिटाइज करवाया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना मॉडल टाउन के एएसआई ओंकार सिंह ने बताया कि सीसीटीवी में तीन महिलाएं नजर आ रही हैं। उनके साथ एक छोटा बच्चा भी है। उनकी तलाश की जा रही है। ताकि इस बात का पता चल सके कि वो गुस्से में थूककर गई हैं या फिर संक्रमण फैलाने के लिए थूका है।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

बता दें कि ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं, जहां कुछ लोग थूक लगाकर फल बेच रहे हैं तो कुछ आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जमाती अस्पताल में थूक रहे हैं। ऐसी ही एक घटना सामने आई है मथुरा की, जहां एक शख्स केले में थूक लगाकर बेच रहा था। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+