'इन्वेस्ट समिट' से पंजाब को होगा फायदा, रोजगार और उद्योग की उम्मीदें पूरी

भगवंत मान ने 'रंगला पंजाब' को बनाने के लिए निवेशकों को पंजाब में आकर उद्योग स्थापित करने के लिए न्योता दिया। इसी के साथ उद्योगपतियों को सरकारी सहायता का पूरा भरोसा दिलाया।

Invest Punjab

Invest Punjab: आम आदमी पार्टी का अब पूरा ध्यान अब पंजाब के अंदर निवेश और रोजगार को बढ़ाने पर है। हाल ही में मोहाली में दो दिन तक चलने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट को आयोजित किया गया, जिसके जरिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'रंगला पंजाब' को बनाने के लिए निवेशकों को पंजाब में आकर उद्योग स्थापित करने के लिए न्योता दिया। इसी के साथ उद्योगपतियों को सरकारी सहायता का पूरा भरोसा दिलाया।

मोहाली में आयोजित हुए पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट में करीब 3000 निवेशकों का मेला लगा। इन्वेस्टमेंट समिट में खुद सीएम मान ने उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया और कंपनियों को पंजाब में निवेश करने का निमंत्रण दिया। पंजाब सरकार को 'इन्वेस्ट पंजाब समिट' के जरिए उद्योगपतियों का भरपूर समर्थन मिला। जिसके बाद राज्य में बड़े निवेश की उम्मीद जताई जा रही है।

हिन्दूजा ग्रुप ने जताई यह इच्छा
समिट के दौरान परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर से हिंदुजा ग्रुप के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कंपनी पंजाब में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण के तहत छोटी बस बनाना चाहती है। इतना ही नहीं ग्रुप मान सरकार के साथ हिस्सेदारी करके राज्य में ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भी खोलने के लिए तैयार है।

ट्राइडेंट ग्रुप ने की मान सरकार की तारीफ
ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन रजिन्दर गुप्ता ने कहा कि पंजाब सरकार का सहयोग बेमिसाल है। उन्होंने कहा कि नौजवानों को बड़े स्तर पर रोजगार देने के लिए ग्रुप कई गुणा विस्तार कर रहा है। राजिन्दर गुप्ता ने उद्योग के विकास पर विशेष ज़ोर देने के लिए मुख्यमंत्री की सराहना की।

उद्योगनीति को मान सरकार ने किया आसान
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया है कि पंजाब सरकार तीन नई पॉलिसी लाई है। सीएम मान के मुताबिक यह पॉलिसी पहली इंडस्ट्रियल पॉलिसी है, जिसमें 90 फीसदी सुझाव कारोबारियों के हैं। दूसरी इलेक्ट्रिकल व्हीकल पॉलिसी और तीसरी लॉजिस्टिक पॉलिसी है, जिससे पंजाब को फायदा होगा।

अब तक आया इतना निवेश
पंजाब सरकार के मुताबिक राज्य में 11 महीनों में 38175 करोड़ रुपए का निवेश आया है।
निवेश के साथ राज्य में 2.43 लाख नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इसी के साथ सरकार को उम्मीद है कि निवेश सम्मेलन के दौरान और बड़े प्रोजेक्ट पंजाब में आएगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+