पंजाब: 'ईमानदारी हमारी ताकत, तभी लोग हमें पसंद करते हैं', सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर साधा निशाना

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हमलोग ईमानदारी पार्टी हैं, पूरी मेहतन से काम करते हैं और उसके दम पर वोट मांगते हैं।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि आप प्लान बना लीजिए। किस गांव से गुजरना है, कहां रोड शो करना है, कहां पोस्टर लगाना है। आप जहां कहेंगे, मैं आ जाऊंगा। बस नीचे का काम संभाल लेना, बाकी की चिंता मत करना। हम मेहनती हैं, हम मेहनत करेंगे और जीतेंगे।

सीएम भगवंत मान ने कहा कि ईमानदारी हमारी ताकत है। तभी लोग हमें पसंद करते हैं। बीजेपी के लोग पहले भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ देते थे। वे लोग पहाड़ के पहाड़ खरीद लेते थे, लेकिन हम लोग मेहनत और ईमानदारी से काम करते हैं। अब हम पंजाब के लिए पहाड़ नहीं, बल्कि थर्मल प्लांट खरीद रहे हैं।

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं कल गुजरात गया था, वहां आम आदमी पार्टी का जोरदार आंदोलन चल रहा है। हरियाणा, दिल्ली और असम में भी अच्छा समर्थन मिल रहा है। पंजाब में भी जहां जरूरत होगी मैं मौजूद हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि हमेशा की तरह वॉलंटियर्स भी ईमानदारी से समर्थन करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+