'प्यार में कुछ भी करूंगा', प्रेमिका की तरह हुलिया बनाकर एग्जाम देने पहुंचा शख्स, ऐसे धरा गया
Punjab Fake Candidate: 'इश्क की इंतेहा' क्या हो सकती है, यो तो आप सोच भी नहीं सकते। प्यार में लोग क्या-क्या नहीं कर जाते। इसके बारे में हर कोई जानता है। लेकिन क्या कोई शख्स अपनी प्रेमिका का हुलिया अपनाकर उसकी जगह परीक्षा देने एग्जाम सेंटर पहुंच सकता है? जवाब है हां..
पंजाब के फरीदकोट से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां हेल्थ वर्कर्स के लिए हो रहे एग्जाम में एक शख्स हूबहू अपनी प्रेमिका के लुक में एग्जाम देने पहुंच गया, लेकिन उसकी चतुराई काम नहीं आईं और वो धरा गया।

(फोटो सौजन्य-एक्स @Cow__Momma)
चूड़ियां, बिंदी, लिपस्टिक लगाकर पहुंचा शख्स
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले अंग्रेज सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड परमजीत कौर का वेश धरकर परीक्षा देने पहुंचा था। शख्स ने शातिर बनकर लाल चूड़ियां, बिंदी, लिपस्टिक और सूट पहनकर परीक्षा देने आया था।
हालांकि अधिकारियों को चकमा देने की कोशिश शख्स की एक तमाशा बनकर रह गई। जानकारी के अनुसार 7 जनवरी को कोटकपूरा के डीएवी पब्लिक स्कूल में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज द्वारा हेल्थ वर्कर एग्जाम आयोजित किया गया था।
फर्जी वोटर आईडी और आधार लेकर पहुंचा
जिसमें अपनी प्रेमिका की जगह फाजिल्का के अंग्रेज सिंह ने परमजीत कौर बनकर परीक्षा देने का फैसला किया। इतना ही नहीं अंग्रेज सिंह ने हुलिया के अलावा यह साबित करने के लिए वो ही परमजीत कौर है, फर्जी मतदाता और आधार कार्ड का इस्तेमाल भी करने की कोशिश की।
ऐसा धरा गया आरोपी
वैसे तो बहरूपिया फुलप्रूफ प्लान के साथ परीक्षा देने आया था, लेकिन जब उसकी उंगलियों के निशान बायोमेट्रिक डिवाइस पर वास्तविक उम्मीदवार से मेल खाने में असफल रहे तो उसकी सारे फर्जीवाड़े पर पानी फिर गया। और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी,जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज ली है।












Click it and Unblock the Notifications