'ये ना भूले केंद्र सरकार,पंजाब ने हर मुश्किल घड़ी में देश का भरा पेट: मालविंदर सिंह

पंजाब सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र की बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया है। आप नेता मालविंदर सिंह कंग ने कहा है कि केंद्र को ये नहीं भूलना चाहिए कि पंजाब ने हर मुश्किल घड़ी में हमेशा देश का पेट भरा है। उन्होंने कहा कि हमने फसल विविधता लाने के लिए केंद्र से कई बार पंजाब के लिए विशेष पैकेज की मांग की है। इसके साथ ही कंग ने कहा कि भारत का संविधान जनता की तरफ से चुने हुए प्रतिनिधियों को राज्य पर शासन का अधिकार देता है, लेकिन राज्यपालों के जरिए इस शासन पर नियंत्रित करने की कोशिश की जाती है।

मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि मोदी सरकार ने राज्यपाल से राजनीतिक हस्तक्षेप करवाकर राज्यपाल पद की गरिमा को नुकसान पहुंचाने का काम किया है। पंजाब में राज्यपाल के पद की गरिमा को ठेस पहुंची है। कंग ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल के वकील से सवाल किया कि जब पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची जिसके बाद भी राज्यपाल ने लंबित बिलों को पास क्यों नहीं किया। इस पर वकील की तरफ से कोई ठोस जवाब नहीं दिया गया।

AAP Leader Malvinder Singh

इसके अलावा कंग ने कहा कि संविधान में यह भी स्पष्ट तौर पर लिखा है कि राज्यपाल मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार ही काम करने के लिए बाध्य होता है, क्योंकि चुनी हुई सरकार की भूमिका महत्वपूर्ण माना जाती है। कंग ने कहा कि राज्यपाल ने जिस तरह पंजाब सरकार के कामकाज में दखलंदाजी की उससे पंजाब को काफी नुकसान पहुंचा है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने इस बात को लेकर नाराजगी जाहिर की है कि राज्य सरकारें विधानसभा से पारित बिलों को राज्यपाल से पास कराने के लिए बार-बार सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाती हैं। ऐसे में आप नेता ने इस मुद्दे पर विपक्षी दलों को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि राज्यपाल का विपक्षी दलों ने समर्थन कर चुनी हुई सरकार का अपमान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+