Punjab Panchayat Election: पंजाब पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानिए कब डाले जाएंगे वोट
Punjab Panchayat Election 2024: पंजाब राज्य चुनाव आयोग ने पंचायत चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग ने अपने बयान में कहा है कि मतदान प्रक्रिया 15 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी और इसी दिन मतगणना भी होगी। पंजाब राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने पंचायत चुनाव का ऐलान करते हुए कहा कि 27 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 7 अक्टूबर को उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं।
पंजाब में पंचायत चुनाव लंबित थे, जिसको लेकर कई पंचायतों ने हाईकोर्ट का भी रुख किया था। अदालत से निर्देश के बाद इसी महीने यानी 19 सितंबर को चुनावों की अधिसूचना जारी कि गई। जिसके बाद अब चुनाव आयोग ने शेड्यूल जारी किया है।

पंचायत चुनाव की पूरी डिटेल
चुनाव के लिए 27 सिंतबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो चार अक्तूबर तक चलेगी। 5 अक्तूबर को स्क्रूटनी होगी और 7 अक्तूबर तक नामांकन वापस लिया जाएगा। पंजाब में पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से बुधवार को पंचायत चुनाव की घोषणा की गई है। इसके तहत 15 अक्तूबर को पंजाब में पंचायत चुनाव होंगे। मतदान प्रक्रिया 15 अक्तूबर को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक होगी। उसी दिन शाम को मतगणना भी होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
नामांकन दाखिल करने की तिथि: उम्मीदवार 27 सितंबर को अपना नामांकन जमा करना शुरू कर सकते हैं।
नामांकन वापसी: उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने के लिए 7 अक्टूबर तक का समय है।
मतदान का समय: मतपेटियों का उपयोग करके 15 अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान निर्धारित है।
मतगणना: मतदान समाप्ति के ठीक बाद उसी दिन यानी 15 अगस्त को ही वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी।
सुरक्षा के कड़े प्रबंध
चुनावी प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगभग 96,000 कर्मचारी ड्यूटी पर रहेंगे। इसके अतिरिक्त, 23 वरिष्ठ आईएएस और पीसीएस अधिकारी विभिन्न जिलों में सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में काम करेंगे, जो 19,110 मतदान केंद्रों पर गतिविधियों की निगरानी करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications