Punjab: पंजाब में सीमावर्ती क्षेत्रों से सीधी बस सेवा का शुरूआत, मंत्री लालजीत सिंह ने दिखाई हरी झंडी

पंजाब सरकार ने सीमावर्ती जिलों से दो बसों का संचालन शुरू कर दिया है। परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने इस सीधी बस सेवा को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। पंजाब में ये पहली सीधी बस सेवा है।

पंजाब में सीएम भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार उन क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ाने पर फोकस कर रही है, जिनकी राजधानी चंडीगढ़ से दूरी अधिक है। इस हफ्ते सोमवार (23 अक्टूबर) को परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने राज्य के सीमावर्ती दो जिलों से सीधी बस सेवा का हरी झंडी दिखाई है।

Punjab govt two buses started from border

इन बसों में से एक बस खेमकरण से चंडीगढ़ तक जाएगी, जो सीमावर्ती क्षेत्र को सीधे राज्य की राजधानी से कनेक्ट करेगी। वहीं दूसरी बस तरनतारन से श्री मुक्तसर साहिब के बीच चलेगी।

पंजाब में सीधी बस सेवा का शुरूआत के अलावा राज्य में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। जिसके तहत कुल 39 बसों को परमिट रद्द किया गया है। इनमें अलग- अलग शहरों से चलने वाली डाबवली ट्रांसपोर्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड 13 बसें, ऑर्बिट एविएश प्राइवेट लिमिटेड की 12 बस, 7 बसें जूझर पैसेंजर बस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, दो बसें न्यू दीप मोटर्स की है और कुछ अन्य कंपनियों की भी 1-1 बसों के परमिट को रद्द किया गया है। वहीं पीआरटीसी फरीदकोट, भटिंडा, बरनाला, बुधाला के जनरल मैनेजर को निर्देश दिया गया है कि अगर ये बस फिर से चलती दिखती हैं तो इन्हे तुरंत रोका जाए।

दरअसल, पंजाब सरकार ने सरकारी बसों को लेकर अहम फैसला लिया है। पनबस की करीब 587 बसों के विलय के बाद पंजाब रोडवेज में बसों की संख्या बढ़कर 790 हो जाएगी। वित्त मंतमंत्री अमन अरोड़ा, ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की कैबिनेट सब-कमेटी ने आज पंजाब रोडवेज के में विलय प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+