PM मोदी की सुरक्षा में चूक को लेकर बड़े एक्शन में पंजाब सरकार, SP के बाद 6 और अधिकारियों पर गिरी गाज
Punjab News: 5 जनवारी 2022 में पीएम नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान सुरक्षा में चूक मामले में पंजाब की भगवंत मान सरकार अब बड़े एक्शन में है। फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी गुरबिंदर सिंह को सस्पेंड करने के 6 और अधिकारियों पर गाज गिरी है।
ऐसा बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार की ओर यह कार्रवाई डीजीपी की तरफ से 18 अक्टूबर 2023 को भेजी गई एक रिपोर्ट के बाद की गई है। जिसमें कहा गया था कि पीएम मोदी के दौरे के दौरान अधिकारियों ने अपनी ड्यूटी सही तरह से नहीं निभाई।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले में गुरबिंदर सिंह को ड्यूटी में कोताही का जिम्मेदार माना गया है। वह मौजूदा समय में बठिंडा में एसपी के पद पर तैनात थे। गुरबिंदर सिंह के बाद डीएसपी परसन सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, इंस्पेक्टर जतिंदर सिंह और एएसआई राकेश कुमार को भी निलंबित कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी पिछले साल 5 जनवरी 2022 को बठिंडा से बाय रोड़ फिरोजपुर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में किसानों ने ट्रैक्टर खड़े कर हाइवे बंद कर दिया। जिसके चलते करीब 20 मिनट तक पीएम मोदी का काफिला फिरोजपुर में प्यारे आणा फ्लाईओवर पर रुका रहा।
फ्लाईओवर पर यातायात ठप होने के कारण काफी देर तक रास्ता नहीं खुल पाया और पीएम का काफिला वापस लौट गया। प्यारे आणा फ्लाईओवर पर जाम पीएम की सुरक्षा में एक बड़ी चूक मानी गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएम की सुरक्षा में टूक मामले में सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व जस्टिस इंदू मल्होत्रा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कमेटी गठित की थी।
इस कमेटी ने पूरे घटनाक्रम की जांच की। जिसमें तत्कालीन मुख्य सचिव एवं डीजीपी की लापरवाही सामने आई थी। जांच रिपोर्ट में कहा गया था कि जिस अधिकारी के पास जो जिम्मेदारी थी, वह उसे ठीक ढंग से निभा नहीं पाए। रिपोर्ट में कहा गया कि आईजी (एसपीजी) आरआर भगत ने पुलिस अधिकारियों को समय से पहले ही इनपुट मुहैया करवाया था लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई।
ऐसा बताया जा रहा है कि कमेटी ने आठ महीने पहले अगस्त 2022 में यह रिपोर्ट अपेक्स कोर्ट और केंद्र सरकार को सौंप दी थी। इस रिपोर्ट के आधार पर केंद्र ने सितंबर 2022 में पंजाब सरकार को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा था। वहीं, अब इस मामले में पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है।












Click it and Unblock the Notifications