पंजाब में कोविड वैक्सीन कैंपेन के ब्रांड एंबेसडर बने सोनू सूद, कैप्टन अमरिंदर ने की घोषणा
चंडीगढ़, अप्रैल 12। पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में गरीब और प्रवासी मजदूरों का 'मसीहा' बनकर उभरे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अभी भी अपने कामों की वजह से सुर्खियों में हैं। दरअसल, पंजाब सरकार ने सोनू सूद को राज्य के अंदर कोरोना वैक्सीन अभियान के लिए अपना ब्रैंड एंबेसडर नियुक्त किया है। आपको बता दें कि सोनू सूद पंजाब के मोंगा जिले के ही रहने वाले हैं और हाल ही में उन्होंने अमृतसर के एक अस्पताल में जाकर कोरोना का टीका भी लगवाया था।
Recommended Video

पंजाब में वैक्सीन के प्रति लोगों के अंदर झिझक है- कैप्टन
आपको बता दें कि सोनू सूद ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बुलावे पर उनके घर जाकर उनसे मुलाकात की थी, जिसके बाद रविवार को पंजाब सरकार ने उन्हें वैक्सीनेशन कैंपेन का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया। मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो जारी कर कहा कि पंजाब के अंदर लोगों को वैक्सीन लगवाने के प्रति जागरूक करने के लिए सोनू से अच्छा आदर्श कोई और नहीं हो सकता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में लोगों के अंदर वैक्सीन को लेकर काफी झिझक है, लोग अभी टीका लगवाना नहीं चाहते। अमरिंदर सिंह ने कहा कि सोनू सूद सोनू की लोकप्रियता से लोग उनकी बात को सुनना चाहेंगे।
देश के हर घर में होती है सोनू सूद की बात- पंजाब सीएम
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सोनू की लोकप्रियता और हजारों प्रवासियों की मदद करने में उनकी अनुकरणीय भूमिका की सराहना सिर्फ पंजाब में ही नहीं बल्कि पूरे देश के अंदर हर घर में होती है, जब इस पंजाब 'दा पुत्तर' से टीके के लाभों के बारे में सुनेंगे तो जरूर कोरोना का टीका लगवाएंगे, क्योंकि लोग सोनू भरोसा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications