पंजाब: 'एजेंसियों और पैसे के दम पर सरकारें तोड़ी जाती हैं', राघव चड्ढा का बीजेपी पर बड़ा हमला

Punjab News: बिहार में आरजेडी और जेडीयू गठबंधन की सरकार आज टूट गई। जेडीयू ने बीजेपी के साथ मिलकर अपनी सरकार बना ली है। नीतीश कुमार ने एक बार फिर पलटी मार दी। उन्होंने आरजेडी से नाता तोड़कर अब बीजेपी में फिर से शामिल हो गए हैं। इसको लेकर पंजाब से आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

राघव चड्ढा ने सत्ता परिवर्तन पर कहा कि बिहार में फिर से सरकार तोड़ने का काम किया गया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (एक्स) से ट्वीट कर कहा कि जिस तरह से सरकारें तोड़ी जाती हैं, वह लोकतंत्र के लिए काफी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि एजेंसियों और पैसे के दम पर देश भर में विधायक खरीदे जाते हैं, सरकारें तोड़ी जाती हैं। यह डेमोक्रेसी के लिए बेहद खतरनाक है।

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा

आप सांसद ने कहा कि पिछले साल मैंने संसद में Anti-Defection Law को मज़बूत करने के लिए प्राइवेट मेम्बर बिल पेश किया था। यह बिल आज लोकतंत्र को बचाने के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें वे बिल को पेश करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पंजाब: 'आपका संघर्ष भारत के लोगों की यादों में रहेगा', लाला लाजपत राय की जयंती पर सीएम मान ने किया नमन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+