पंजाब सरकार की ओर से नवांशहर से दिल्ली एयरपोर्ट तक आज से चलेंगी वॉल्वो बसें, जानें किराया कितना?
नवांशहर। पंजाब के शहरों से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शुरू की जाने वाली वॉल्वो बसों में सीट की बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती हैं। पंजाब रोडवेज नवांशहर डिपो के जीएम जसवीर सिंह ने बताया कि, यात्री punbusonline.com वेबसाइट पर जाकर अपनी बुकिंग करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि, पंजाब सरकार की ओर से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए शुरू की जाने वाली वॉल्वो बसों के संबंध में तकनीकी रुकावटों के पूरा होने के बाद आज यानी कि 15 जून को यह बसें चलनी शुरू हो जाएंगी।

पंजाब से वॉल्वो बस होशियारपुर से बाया नवांशहर/बलाचौर होते हुए दिल्ली जाएगी। नवांशहर बस स्टैंड से यह बस रोजाना सुबह 7 बजकर 55 मिनट पर चलेगी, जबकि यही बस बलाचौर 8.15 पर पहुंचकर वहां से 8.20 पर रवाना होगी। पंजाब रोडवेज नवांशहर डिपो के जीएम जसवीर सिंह के अनुसार, यात्रियों को अपनी बुकिंग करवाने के बाद बस में सीट अलॉट होगी। जब तक जिले की खुद की वॉल्वो बस का इंतजाम नहीं हो जाता तब तक फिलहाल होशियारपुर डिपो की बस वाया नवांशहर-बलाचौर होते हुए गुजरेगी। यह वॉल्वो बस कश्मीरी गेट बस स्टैंड होते हुए जाएगी।
होशियारपुर से दिल्ली एयरपोर्ट तक जाने वाली बस 8 बजकर 40 मिनट पर चलकर बाया गढ़शंकर-नवांशहर, बलाचौर से होते हुए चंडीगढ़ की ओर से करीब 4 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली पहुंचेगी और वहां से वापसी पर यह बस रात 12 बजकर 15 मिनट पर एयरपोर्ट से नवांशहर-होशियारपुर के लिए रवाना होगी। इसके लिए भी यात्रियों को उक्त वेबसाइट पर बुकिंग करवानी होगी। बता दें कि, यहां के लोग पहले प्राइवेट बसों के जरिए 2500 से 3000 रुपए प्रति सवारी के हिसाब से दिल्ली के एयरपोर्ट तक का सफर करते थे, लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को सरकारी वाल्वो बसों के जरिए दिल्ली एयरपोर्ट तक का सफर सहूलत देने का एलान करने के उपरांत नवांशहर के लोग इस सफर को 1070 रुपए प्रति सवारी व बलाचौर से यह सफर 990 रुपए प्रति सवारी के हिसाब से कर सकेंगे।
-
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी?












Click it and Unblock the Notifications