पंजाब में वन भूमि पर बनी अवैध कॉलोनियों का जल्द होगा समाधान

पंजाब सरकार जनहित में कई बड़े फैसले ले रही है। प्रदेश की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान ने प्रदेश में वन भूमि पर बने मकानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। वन भूमि पर जो भवन बने हैं उनके अवैध होने की वजह से इनपर ध्वस्त होने का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन पर्यटन मंत्री ने इन लोगों को आश्वासन दिया है कि इस मामले का उचित समाधान जल्द ही किया जाएगा।

अनमोल गगन मान ने कहा कि प्रदेश में भगवंत मान सरकार के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों के हितों के लिए कई कदम उठा रही है। वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 3, नाडा, नया गांव में छिंज मेले में शिरकत करने पर्यटन मंत्री पहुंचीं, उन्होंने यहां माता सिंघा देवी के पवित्र स्थान पर पहुंचकर आशीर्वाद लिया।

punjab

इस दौरान गगन मान ने कहा कि माता सिंघा देवी के पवित्र स्थान के आसपास के विकास के लिए एक करोड़ रुपए निर्धारित किए गए हैं, जिसका इस्तेमाल यहां के क्षेत्र को विकसित करने में किया जाएगा।

बता दें कि जालंधर में नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने मिट्ठापुर में 2 अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। यहां नशा केंद्र के पास 3 एकड़ में कॉलोनी बनी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+