भगवंत मान सरकार 8 सरकारी स्कूल की छात्राओं को भेजेगी जापान
पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अहम कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार छात्राओं की बेहतर शिक्षा के लिए उन्हें विदेश शैक्षणित टूर पर भेज रही है। प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि वह पंजाब के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली 8 छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए जापान भेजेगी।
ये छात्राएं 10 दिसंबर से 16 दिसंबर के लिए जापान शैक्षणिक भ्रमण पर जा रही है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कहा कि इन छात्राओं को जापान एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम विज्ञान के लिए चुना गया है। इसे सकुरा एक्सचेंज प्रोग्राम इन साइंस के नाम से भी जाना जाता है।

ये सभी छात्राएं 7 दिन के लिए जापान के शैक्षणिक टूर पर जा रही हैं। स्कूल ऑफ एमिनेंस मानसा की छात्रा हरमनदीप कौर, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल भवानी गढ़ की जसमीत कौर, सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल मॉडल टाउन पटियाला की संजना, मेरिटोरियस स्कूल बठिंडा की छात्रा सपना, स्कूल ऑफ एमिनेंस कपूरथला की छात्रा निशा रानी, मेरिटोरियस स्कूल फिरोजपुर की छात्रा गुरविंदर कौर, सरकारी कन्या सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल मौड़मंडी की छात्रा दीपिका, सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्मार्ट स्कूल रंधावा मसंदा जालंधर ख्वाहिश जापान के शैक्षणिक टूर पर जाएंगी।
गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में सरकारी स्कूलों को दशा को बदलने के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। दिल्ली में सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक सुविधाएं, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास आदि की व्यवस्था की गई है। छात्रों के लिए स्कॉलरशिप से लेकर हर तरह की व्यवस्था है ताकि वह बेहतर शिक्षा हासिल कर सके। दिल्ली सरकार की ही तर्ज पर पंजाब में सरकारी स्कूलों को नया रूप दिया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications