पंजाब में गेहूं के बीज पर 50% सब्सिडी के लिए एक लाख किसानों ने किया आवेदन
पंजाब में प्रदेश सरकार किसानों को 50 फीसदी सब्सिडी पर गेहूं के बीज मुहैया करा रही है। सरकार से सब्सिडी पर गेंहू के बीज के लिए बड़ी संख्या में किसानों ने आवेदन किया है।
प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार एक लाख से अधिक किसानों ने पंजाब में गेहूं के बीज पर 50 फीसदी सब्सिडी के लिए आवेदन किया है। सरकार की ओर से अधिकतम 1000 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गेहूं के बीज मुहैया कराए जाएंगे।

इससे पहले सितंबर माह में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुदिया ने कहा था कि किसानों को रियायती दर पर तकरीबन दो लाख क्विंटल प्रमाणित गेहूं के बीच वितरित किए जाएंगे। रबी की फसल के मौसम में किसानों को प्रमाणित गेहूं के बीज 50 प्रतिशत सब्सिडी या अधिकतम 1,000 रुपये प्रति क्विंटल पर उपलब्ध कराए जाएंगे। गेहूं बीज की खरीद पर अनुदान की राशि कम होने के बाद बची राशि का ही भुगतान किसान करेंगे।
प्रति किसान गेहूं के बीच पर सब्सिडी पांच एकड़ के लिए 2 क्विंटल, मुहैया कराई जाएगी। इसमे अनुसूचित जाति, लघु स्तरीय 2.5-5 एकड़ के खेत वाले किसान और सीमांत किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। जो भी किसान इस स्कीम का लाभ उठाना चाहते थे, उन्हें 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका दिया गया था।
कृषि मंत्री ने मुख्य सचिव को निर्देश दिया है कि इस बात को सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज मुहैया कराए जाएं। अगर कोई भी गलत करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी सरकारी और अर्धसरकारी बीज बनाने वाले एजेंसियों को कहा गया है कि वह बीज की बिक्री पर किसानों को सब्सिडी दें और ऑनलाइन इसका बिल अपलोड करें।












Click it and Unblock the Notifications