अग्निवीर अमृतपाल सिंह को एक करोड़ का मुआवजा देगी पंजाब सरकार
जम्मू कश्मीर में अपनी जान गंवाने वाले अग्निवीर अमृतपाल सिंह के परिवार को पंजाब की भगवंत मान सरकार ने एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। भगवंत मान सरकार की ओर से कहा गया है कि प्रदेश सरकार की नीति के तहत अमृतपाल सिंह के परिजनों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार देश के शहीदों के प्रति कोई भी नीति अपना सकती है, लेकिन हमारी सरकार हमारे सपूतों को सम्मान देने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि 11 अक्टूबर को अमृतपाल सिंह जम्मू कश्मीर में मौत हो गई थी।

सेना की ओर से कहा गया है कि अमृतपाल सिंह ने 11 अक्टूबर को खुद को गोली मार ली, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। जिसकी वजह से मौजूदा रणनीति के चलते उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर नहीं दिया गया, इसकी वजह से उन्हें सैन्य अंत्येष्टि नहीं की गई।
सेना की ओर से बयान में कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण की घटना है कि अग्निवीर अमृतपाल सिंह ने राजौरी सेक्टर में संतरी की ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मार ली, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। इस मामले की विस्तृत जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी जारी है।
वहीं इस मामले पर केंद्र सरकार के रूख को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने कड़ा प्रतिरोध जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि सेना के शहीदों को लेकर केंद्र सरकार की जो भी नीति हो, हमारी नीति वही रहेगी। हम राज्य की नीति के तहत सैनिक के परिवार को एक करोड़ रुपए की राशि देगी। अमृतपालसिंह देश के शहीद हैं।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में अमृतपाल सिंह की मौत हो गई। वह जम्मू कश्मीर राइफल्स की बटालियन में कार्यरत थे। अमृतपाल सिंह का पंजाब के मानसा जिले में उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया।












Click it and Unblock the Notifications