पंजाब में अवैध-ओवरलोडिंग करने वाले ट्रकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी में सरकार

पंजाब में अब ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई की तैयारी कर रही है। प्रदेश के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि ओवरलोड वाहनों और अवैध रूप से दूसरे राज्यों से प्रवेश करने वाले ट्रकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन मंत्री ने अपने कार्यालय में तमाम ट्रक ऑपरेटर्स की मांगों को सुनने के बाद विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि जो भी ट्रक संचालक नियमों का उल्लंघन करते हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए और ट्रकों को जब्त किया जाए।

laljit bhullar

लालजीत सिंह भुल्लर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में ट्रकिंग व्यवसाय को बढ़ावा देने और उनके मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार राज्य में रोजगार के अवसर पैदा कर रही है, जिससे उनके व्यवसाय के लिए भी अधिक अवसर पैदा होंगे।

परिवहन मंत्री ने ट्रक ऑपरेटर्स की समस्याओं का निस्तारण तय समय सीमा के भीतर करने को भी कहा है। परिवहन मंत्री ने कहा कि लोगों की चिंताओं को दूर करने के लिए प्रत्येक कार्य के लिए समय सीमा तय की जाए। इसके लिए विभाग के जिला कार्यालयों में ट्रकिंग व्यवसाय से संबंधित कार्यों में तेजी लाने का भी परिवहन मंत्री ने निर्देश दिया।

परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आश्वासन दिया कि ट्रक ऑपरेटरों की अन्य जायज मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और इ मांगों को पूरा किया जाएगा। ट्रक ऑपरेटर्स के साथ बैठक में परिवहन सचिव परिवहन दिलराज सिंह संधावालिया, अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त सुखविंदर कुमार, उप राज्य परिवहन आयुक्त मंजीत सिंह और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+