पंजाब: भगवंत मान सरकार का बड़ा एक्शन, एसपी-डीसीपी समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड
पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक मामले में पंजाब सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। पंजाब की मान सरकार ने 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जिसमें राज्य के एसपी व डीसीपी भी शामिल है। बता दें कि पंजाब में किसान आंदोलन व प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी का काफिला करीब 20 मिनट तक फ्लाईओवर में फंसा रहा। जिसके बाद पंजाब सरकार ने इस पर जांच बैठाई थी। अब पंजाब की मान सरकार ने पीएम की सुरक्षा में चूक में वहां के 1 एसपी, 2 डीसीपी समेत 7 पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया।

दरअसल, पिछले साल 5 जनवरी 2022 को फिरोजपुर में नरेंद्र मोदी की पंजाब में हो रही यात्रा के दौरान किसानों की नाकाबंदी के कारण उनका काफिला करीब 20 मिनट तक फ्लाईओवर के बीच में फंसा रहा। इस लापरवाही के कारण बीजेपी के नेताओं ने उस समय के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सरकार पर आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर कांग्रेस का मानना था कि प्रधानमंत्री की यात्रा से जुडी योजना में आखिरी समय में परिवर्तन किया गया था। अब सीएम भगवंत मान की सरकार ने अब इस चूक के लिए सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
पंजाब की मान सरकार ने इस मामले के लिए सात पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया है। 22 नवंबर में हुई कार्रवाई के अनुसार, उनमें फिरोजपुर के तत्कालीन एसपी गुरविंदर सिंह सांगा, डीएसपी परसोंन सिंह, डीएसपी जगदीश कुमार, इंस्पेक्टर तेजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जसवंत सिंह और एएसआई राकेश कुमार का नाम शामिल है। इस समय गुरविंदर सिंह सांगा बठिंडा जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) सेवा दे रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications