आपकी सरकार, आपके द्वार योजना पहुंची मोहाली, बड़ी संख्या में लोगों को पहुंची मदद

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने आम जन तक पहुंचने के लिए आप की सरकार आप के द्वार स्कीम की शुरुआत की है। इस योजना के तहत मोहाली सब डिवीजन खरड़ के गांव धड़ाक कलां, माछीपुर, फतेहपुर खेड़ी, धड़ाक खुर्द, सिल्ल कपड़ा में वीरवार कैंप लगाए जा रहे हैं।

इस कैप के जरिए बड़ी संख्या में लोगों को सरकारी सेवा का लाभ पहुंचाया गया। इन कैंप का उद्देश्य लोगों को उनके घर के पास एक ही छत के नीचे सभी सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इन कैंप में लोगों को सरकारी सेवा का लाभ पहुंचाना और लोगों की समस्याओं का समाधान करना है।

bhagwant man

एसडीएम खरड़ गुरमंदर सिंह ने कहा कि स्पेशल कैंपों में अबतक जिन लोगों ने सेवाएं हासिल करने के लिए प्रार्थना पत्र दिए हैं उनकी समस्याओं का निपटारा किया जा चुका है। जल्द ही बाकी के लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जाएगा।

बता दें कि सरकार की ओर से प्रशासनिक कार्यों को एक छत के नीचे निपाटारा करने के लिए मान सरकार इस योजना को लेकर आई है। भगवंत मान ने कहा था कि इस महीने ग्रामीण और शहरी इलाकों में 11600 कैंप लगाए जाएंगे। हर तहसील में चार कैंप लगाए जा रहे हैं। कैंप की जगह, तारीख और समय के बारे में लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+