मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की पहली बस को भगवंत मान सरकार ने दी हरी झंडी

दिल्ली की तर्ज पर अब पंजाब सरकार ने भी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत होशियारपुर से पहली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। यह बस श्रीसालासर धाम और खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को लेकर जाएगी।

अहम बात यह है कि श्रद्धालुओं को एसीपी वोल्वो बस से तीर्थ यात्रा पर भेजने का काम प्रदेश की भगवंत मान सरकार ने किया है। यही नहीं इस पूरी यात्रा का खर्च प्रदेश की भगवंत मान सरकार उठा रही है।

bhagwant mann

इस बस को हरी झंडी दिखाते वक्त कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर शर्मा ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा की शुरुआत भगवंत मान ने शुरू की है। इसे पहले दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया था। इसका फायदा लाखों लोगों को होगा, यह स्कीम लगातार लोगों को चलेगी।

सारे यात्रियों की देखरेख और रहने आदि का प्रबंध सरकार करेगी। हम लोगों को लेकर जाएंगे और उन्हें वापस लेकर आएंगे। हर एक व्यक्ति को इसका लाभ मिलेगा। हम लोगों से लगातार संपर्क करते रहेंगे।

एक यात्री ने कहा कि यह स्कीम काफी अच्छी है, इसे आगे भी जारी रखना चाहिए। लोगों को मेडिकल चेकअप भी किया जा रहा है, ताकि किसी को कोई दिक्कत हो तो उसकी मदद की जा सके। लोगों के रहने का भी इंतजाम किया गया है। यह यात्रा पूरी तरह से फ्री है। हम भगवंत मान सरकार का शुक्रगुजार हैं।

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस स्कीम के तहत पवित्र स्थान हजूर साहिब, तख्त श्री पटना साहिब, वाराणसी, अयोध्या, वृंदावन, अजमेर शऱीफ, की यात्रा कराई जाएगी। साथ ही आनंदपुरसाहिब, अमृतसर साहिब, श्री सालासर धाम, श्री खाटू श्याम धाम, माता चिंतपूर्णी जी, माता वैष्णो देवी, माता ज्वाला देवी आदि स्थानों की भी यात्रा कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+