भगवंत मान सरकार ने पास किया 'पंजाब नहरें और जल निकासी बिल', जानिए क्यों लिया ये फैसला
Punjab News: पंजाब की भगवंत मान सरकार ने विधानसभा में पंजाब नहरें और जल निकासी बिल-2023 पास किया गया। इस बिल का मुख्य उद्देश्य किसानों के लिए निर्विघ्न नहरी पानी सप्लाई, जल स्रोतों की देखभाल और झगड़ों का जल्द और आसान तरीके से समाधान सुनिश्चित करना।

जल संसाधन मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा के द्वारा इस बिल को विधानसभा पेश किया गया था। उन्होंने बताया कि पंजाब नहरें और जल निकासी बिल-2023 को जारी करने का सरकार का मुख्य कारण राज्य के किसानों को बिना किसी भी दिक्कत या रुकावट नहरी पानी मुहैया करवाना है।
इतना ही नहीं, उन्होंने बताया कि नहरों, ड्रोनों, नदियों और कई अन्य प्राकृतिक जल संसाधनों की देख-रेख, मरम्मत, साफ-सफाई करना, जमींदारों की मांगों, शिकायतों और आपसी लड़ाई-झगड़ों का से जुड़ी परेशानियों का समाधान करने के लिए सुनिश्चित की गई प्रक्रिया बनाना और पानी की बर्बादी को रोकने के लिए नियम और कानून जारी करना है।
पंजाब सरकार नहरों और दूसरे कई प्राकृतिक जल स्रोतों और आसपास के जमीनों के रहने वाले निवासियों की उपयुक्त सुविधाओं के लिए नहरों और अन्य प्राकृतिक जल स्रोतों को पार करने के उचित साधन मुहैया करवाएगी और उनकी देखभाल करेगी। जरूरत पड़ने पर राज्य सरकार वक्त पर नहर के पुल या रैंप (फील्ड पाथ, फुट ब्रिज आदि) के लिए एक सामान्य नियम जारी कर सकती है। साथ ही देखभाल और सफाई से संबंधित जमीनदारों के आपसी झगड़ों के समाधान भी सुनिश्चित किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications