पंजाब सरकार के मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने PM नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण पर दी प्रतिक्रिया
Delhi News: मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर पंजाब सरकार के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा, "प्रधानमंत्री को बहुत-बहुत बधाई। वैसे देश के लोगों ने भाजपा को इस बार अस्वीकार कर दिया है क्योंकि 400 सीटें लाने का दावा करने वाली भाजपा 200 सीटों पर सिमट गई है।
वहीं उन्होंने पंजाब से सांसद बने रवनीत सिंह बिट्टू को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिलने पर उन्होंने कहा कि उन्हें बहुत-बहुत मुबारकबाद। पंजाब की अपेक्षा यही है कि हमारे बहुत सारे फंड केंद्र सरकार के पास लंबित पड़े हैं। उनका फर्ज बनता है कि वे पंजाब के पैसे मुक्त करवाएं।

प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के पीएम पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हुए है।
यह भी पढ़ें पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए CG के सीएम विष्णुदेव साय, कही यह बात












Click it and Unblock the Notifications