आप की सरकार ने सड़क परियोजनाओं के लिए 315 करोड़ किए मंजूर, नए पुल भी बनाए जाएंगे
चंडीगढ़। पंजाब में राज्य सरकार साल 2022-23 के दौरान नबार्ड स्कीम के अंतर्गत 315 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाएं शुरू करेगी। इस स्कीम के अंतर्गत राज्य में नई सड़कें और नये पुलों का निर्माण किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने इस बारे में जानकारी दी।

हरभजन सिंह ने कहा कि, इस स्कीम के अधीन चालू साल के दौरान किए जाने वाले विभिन्न कामों के लिए बोलियां मांग कर निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किए जाएंगे। विभाग के अधीन पड़ते मरम्मत करने योग्य 2217 किमी लंबाई की लिंक सड़कें, जिनकी आखिरी बार मुरम्मत 31 मार्च, 2016 या इससे पहले हुई थी और उपरांत किसी स्कीम के अधीन स्वीकृत नहीं हुई, को चालू साल में 361 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ रिपेयर करने का प्रस्ताव सरकार के विचाराधीन है।













Click it and Unblock the Notifications