गैंगस्टर को पैरोल नहीं मिली तो दुल्हन ने उसकी फोटो के साथ की शादी, कहानी में अब आया यह ट्विस्ट
चंडीगढ़। पंजाब के मोगा जिले के गांव दोपड़द में शादी का एक अजीब मामला सामने आया है। जेल में उम्रकैद की सजा भुगत रहे गैंगस्टर दूल्हे को पैरौल नहीं मिली तो दुल्हन ने उसकी तस्वीर से शादी कर ली और उसके घर जाकर रहने लगी। 3 साल बाद दुल्हन की जिद के आगे पुलिस-प्रशासन झुक गया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पंजाब की नाभा जेल में बुधवार को दोनों की शादी कराई गई। दूल्हे पर हत्या समेत 11 केस दर्ज हैं। वह 10 साल से जेल में है।

दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक बुधवार सुबह 9.10 बजे दुल्हन अपने परिजनों के साथ एक लाल रंग की कार में सजधज कर जेल पहुंची। दुल्हन और उसके परिजन जरूरी चेकिंग के बाद अंदर गए। जेल के अंदर पूरे इंतजाम थे। लड़की पक्ष की तरफ से दुल्हन की मां, भाई और लड़के पक्ष से मां रशपाल कौर, भांजा और दूसरे रिश्तेदारों सहित कुल 8 लोग शामिल हुए। सुबह 11:30 बजे से 12:30 बजे तक शादी की धार्मिक रस्में पूरी कीं।













Click it and Unblock the Notifications