पंजाब: मंडी में सरकार ने किराए का झगड़ा खत्म कराया, अब ऐसे रजिस्ट्रेशन से लगेंगी रेहड़ी-थड़ी
होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर स्थित अनाज मंडी में लंबे समय से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और ठेकेदार के बीच रोजाना की पर्ची को लेकर चला आ रहा विवाद अब खत्म हो जाएगा। सरकार ने यहां रेहड़ी-फड़ीवालें के रजिस्ट्रेशन शुरू करवाए हैं, जिससे दाना मंडी में जगह की निशानदेही के बाद रेहड़ी-फड़ीवाले रोज-रोज के झगड़े से निजात पा गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि, दाना मंडी में अब बिना रजिस्ट्रेशन कोई भी रेहड़ियां नहीं लगा पाएंगे।

मार्केट कमेटी के सदस्यों ने बताया कि, स्थानीय अनाज मंडी में लंबे समय से रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों और ठेकेदार के बीच रोजाना की पर्ची को लेकर चल रहे विवाद का अब पक्का हल हो गया है। कल 287 रेहड़ी-फड़ी वालों को जगह अलॉट कर 50 फीट के बॉक्स का 100 रुपए किराया तय कर दिया गया है।इससे मंडी में कमाने-धमाने वाले लोगों, जिनमें ज्यादातर दूसरे राज्यों से आए लोग हैं, को बड़ी राहत मिलेगी। पदाधिकारियों के मुताबिक, मंडी में कराई गई निशानदेही के तहत 50 वर्ग फीट के बाॅक्स बनाए गए हैं। एक बाॅक्स में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले व्यक्ति को रोजाना 100 रुपए किराया ठेकेदार को देना होगा।
सिटी के सोशल वर्कर परमजीत सिंह सचदेवा के मुताबिक, उन्होंने इस मामले के हल के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और रेहड़ी-फड़ी वालों को एक मंच पर लाकर उस जगह की निशानदेही के लिए रास्ता साफ करवाया। अब प्रशासनिक अधिकारी साफ कह रहे हैं कि, बिना रजिस्ट्रेशन थड़ी-रेहड़ी नहीं लगाने दी जाएंगी। बताया जरहा है कि, यहां अभी 350 रेहड़ियों के लिए और जगह उपलब्ध है। जो लोग रजिस्ट्रेशन कराएंगे, वही इस जगह अपना धंधा चला सकेगा।
प्रशासनिक दस्ता भी मुस्तैद रहेगा, ताकि रेहड़ी-फड़ी वालों और ठेकेदार के बीच किराए को लेकर होने वाले विवाद अब न हों। बताते चलें कि, मंडी में कई बाहरी राज्यों के लोग रेहड़ी-फड़ी लगाते हैं। जिनमें अक्सर विवाद होता रहता था।












Click it and Unblock the Notifications