पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, पेड़ की कटाई में रिश्वत लेने के आरोप
पंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु सिंह गिरफ्तार, जानिए क्या है मामलापंजाब के पूर्व वन मंत्री साधु गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व वन मंत्री और कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार कर लिए गए हैं। उन पर पेड़ की कटाई में रिश्वत लेने के आरोप हैं। उनके खिलाफ शिकायत मिलने पर पंजाब के राज्य सतर्कता ब्यूरो (वीबी) ने उनकी गिरफ्तारी की है। पिछले हफ्ते इसी सतर्कता ब्यूरो ने मोहाली डीएफओ को भी भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था, तब उन्होंने खुलासा किया था कि कैसे धर्मसोत को एक पेड़ काटने से पहले रिश्वत दी जाती थी।
Recommended Video


विजिलेंस टीम ने अमलोह से पकड़ा
विजिलेंस टीम से जुड़े एक कर्मचारी ने बताया कि, साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के एक मामले में पकड़ा गया है। उन्हें देर रात करीब 3 बजे अमलोह से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि, साधु सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री हैं। जब सूबे में कैप्टन अमरिंदर सिंह सीएम थे, तब धर्मसोत जंगलात मंत्री थे। यानी वह कांग्रेस सरकार में इस मंत्री पद पर थे।
इस कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि पंजाब में जब से सीएम भगवंत मान मुख्यमंत्री बने हैं, तब से सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। हाल ही में एक मामले में हेल्थ मिनिस्टर डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त भी किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications