Punjab: पूर्व कांग्रेसी विधायक कुलबीर सिंह जीरा गिरफ्तार, सुबह 5 बजे घर से पुलिस ने उठाया, क्या है आरोप

Former Congress MLA Kulbir Singh Zira arrested: पंजाब कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को मंगलवार को फिरोजपुर पुलिस ने सुबह 5 बजे गिरफ्तार कर लिया। सुबह 5 बजे जब पुलिस फिरोजपुर में कुलबीर सिंह जीरा के यहां पहुंची तो वो सो रहे थे, पुलिस ने उसी वक्त उनको उठाकर गिरफ्तार किया है।

कुलबीर सिंह जीरा पर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। 4 दिन पहले ही विधायक जीरा के खिलाफ फिरोजपुर में एफआईआर दर्ज की गई थी। कुलबीर सिंह जीरा पर बीडीपीओ कार्यालय पर धरना देने और काम में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है।

Former Congress MLA Kulbir Singh Zira arrest

हालांकि कुलबीर सिंह जीरा आज दिन में 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके खुद गिरफ्तारी देने वाले थे। लेकिन पुलिस ने उन्हें उसके पहले गिरफ्तार कर लिया।

कुलबीर सिंह जीरा के निजी सहायक रुबल ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा, 'कुलबीर सिंह जीरा को पुलिस ने सुबह लगभग 5 बजे गिरफ्तार किया जब भारी पुलिस बल उनके घर पर आया। गुरदीप सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), जीरा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। पार्टी आलाकमान अब चर्चा के बाद इस मामले को उठाएगा।''

कुलबीर सिंह जीरा को किस आरोप में किया गया गिरफ्तार?

खंड विकास कार्यक्रम अधिकारी (BDPO) सुरजीत सिंह की शिकायत के आधार पर 13 अक्टूबर को कुलबीर सिंह जीरा पर और लगभग 80 अज्ञात लोगों पर उन्हें और अन्य कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था।

फिरोजपुर पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पूर्व विधायक रिपोर्ट दर्ज होने तक जीरा पुलिस स्टेशन में थे।

कुलबीर सिंह जीरा ने अलग-अलग पंचायतों के विकास कार्यों को पूरा करने में अधिकारी के पक्षपातपूर्ण व्यवहार के विरोध में 10 से 13 अक्टूबर तक सुरजीत सिंह के कार्यालय के अंदर धरना दिया था। जीरा ने बीडीपीओ कार्यालय द्वारा पंचायतों को अनुदान जारी करने में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था।

जीरा ने 10 अक्टूबर को 100 से अधिक गांवों के सरपंचों के साथ धरना शुरू किया था। प्रदर्शनकारी धरना स्थल पर सोते भी थे। हालांकि, बीडीपीओ यह कहते हुए विरोध के दौरान अपने कार्यालय में नहीं आए कि उनकी चंडीगढ़ में जरूरी बैठकें हैं, जबकि अधिकांश कर्मचारियों ने भी अपने रूम बंद कर दिए थे। कुछ लोग रिकॉर्ड की देखभाल और अन्य काम के लिए कार्यालय में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+