पंजाब: 'बीजेपी की ईवीएम है अकाली दल', मलविंदर कंग ने सुखबीर बादल पर साधा निशाना

पंजाब की आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मलविंदर कंग ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जमकर निशाना साधा। दरअसल उन्होंने, सुखबीर सिंह बादल के उस बयान पर पलवार किया, जिसमें उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हमारी सीमाओं को बेरिकेड्स से सील कर दिया। आप वोटों से अपनी सीमाओं को सील कर दीजिए। अब गैर दिल्ली पार्टियों को वोट दें। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं शांतिपूर्ण विरोध कर रहे किसानों के खिलाफ पंजाब की धरती पर रोजाना हो रहे लाठीचार्ज की कड़ी निंदा करता हूं।

इस पर मलविंदर कंग ने सुखबीर बादल पर निशाना साधते हुए कहा कि देखिए वो कौन था, जो जनसंघ के समय से लेकर 2022 तक बीजेपी के साथ सत्ता में था। अकाली दल और बीजेपी के बीच करीबी रिश्ते का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीजेपी के करीब 4 बड़े नेता कह चुके हैं कि संविधान बदलने के लिए उन्हें 400 सीटें चाहिए।

उन्होंने कहा कि क्या ये बीजेपी का डर है या अकाली दल की बीजेपी के साथ गुप्त मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि अकाली दल वास्तव में पंजाब में भाजपा की ईवीएम है। ईवीएम मतलब - इवरी वोट फोर मोदी। समझ लीजिए कि अकाली दल को दिया गया एक-एक वोट बीजेपी को जाएगा, क्योंकि बीजेपी हार रही है और जब डूबेगी तो अकाली दल ही तिनके का सहारा बनेगी।

इसलिए 700 से अधिक किसानों की शहादत के जिम्मेदार अकाली दल, किसान विरोधी कानूनों के पक्ष में कसीदा पढ़ने वाले भाजपा द्वारा लाए गए 3 काले किसानों को जनता पंजाब की जेजेपी बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+