पंजाब में अपराधियों की खैर नहीं, पुलिस के साथ हुई मुठभेड़, इलाके में तलाश जारी
पंजाब के मोहाली के बहलोलपुर गांव में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। SHO शिव कुमार का कहना है कि हमें वरिष्ठ अधिकारियों से सूचना मिली कि कुछ चोरों ने अमृतसर से एक कार चुराई है और मोहाली की ओर आ रहे हैं।
मिली सूचना के आधार पर पंजाब पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी की। वे कार छोड़कर भाग गए। इलाके में तलाशी की जा रही है।

पंजाब में अपराधियों की खैर नहीं है। भगवंत मान सरकार की पुलिस बदमाशों पर लगातार शिकंजा कसती आ रही है। पंजाब में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त के चलते अपराधी पुलिस के सामने घुटने टेकते नजर आ रहे हैं। पुलिस लगातार उसके खिलाफ सख्ती कर रही है।
वहीं इससे पहले, पंजाब की भगवंत मान सरकार की पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पंजाब की पटियाला पुलिस ने असमाजिक तत्वों पर खिलाफ मुहिम चलाई है। इसके तहत एक गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
इस मामले में आईपीएस वरिष्ठ कप्तान पुलिस पटियाला वरुण शर्मा ने एक प्रेस नोट जारी किया है। पुलिस पार्टी द्वारा लूटपाट करने वाले आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया था जिसके तहत गत दिन 24 नवंबर को पटियाला पुलिस ने लूटपाट करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार पुलिस की बड़ी कामयाबी, हथियार सहित 5 गिरफ्तार












Click it and Unblock the Notifications