पंजाब कांग्रेस प्रमुख सिद्धू ने अमृतसर से, आप के CM चेहरे भगवंत मान ने धुरी से भरा चुनावी नामांकन
अमृतसर। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज सूबे की सियासत के दो सबसे बड़े चेहरों नवजोत सिंह सिद्धू और भगवंत मान ने नामांकन दाखिल कर दिया है। सिद्धू जहां पंजाब में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष हैं, वहीं भगवंत मान मुख्यमंत्री पद के लिए आम आदमी पार्टी (आप) के चेहरे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर ईस्ट से वहीं, भगवंत मान ने धुरी से नामांकन दाखिल किया है।

Recommended Video
भगवंत मान बतौर आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री चेहरे, अपने समर्थकों के साथ पंजाब चुनाव 2022 के लिए नामांकन दाखिल करने के लिए आज धुरी स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहीं, मौजूदा समय की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू ने भी अपने समर्थकों व पार्टी कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में पंजाब चुनाव 2022 के लिए अमृतसर पूर्व से पर्चा भरा।

117 सीटों पर होंगे यहां चुनाव
बता दें कि, पंजाब में कुल 117 विधानसभा सीटें हैं। पिछली बार यहां कांग्रेस ने सभी सीटों पर चुनाव लड़ा। वहीं, आम आदमी पार्टी ने 112 सीटों पर चुनाव लड़ा। लोकइंसाफ पार्टी ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा और उसे 2 सीटों पर जीत मिली। शिअद ने 94 सीटों पर चुनाव लड़ा था, उसे 15 सीटें मिलीं। इसके अलावा भाजपा की यहां करारी हार हुई। भाजपा के प्रत्याशी 23 सीटों पर चुनाव लड़े थे। 3 सीटों पर जीत मिली। बसपा को 2017 के चुनाव में 1.5% वोट मिले।














Click it and Unblock the Notifications