'एक तरफ बादल परिवार और कैप्टन का माफिया सिस्टम है, दूसरी तरफ हम', वोट डालने के बाद सिद्धू का बड़ा हमला

अमृतसर, 20 फरवरी: पंजाब की 117 विधानसभा सीटों पर मतदान चल रहा है। पोलिंग बूथ पर लोगों की कतारें देखी जा रही हैं। ऐसे में राजनेता भी अपने वोट के अधिकार का उपयोग कर रहे हैं। अमृतसर में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने स्वामी सत्यानंद कॉलेज पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने पंजाब के लोगों से सावधानी से मतदान करने की अपील करते हुए जीत का दावा किया। वहीं बादल परिवार और कैप्टन पर भी निशाना साधा।

Recommended Video

    Punjab Election 2022: Sidhu ने Captain और Badal परिवार पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    Navjot Sidhu

    वोट डालने के बाद मीडिया के बात करते हुए नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि एक तरफ बादल परिवार और कैप्टन अमरिंदर सिंह की माफिया व्यवस्था है। दूसरी तरफ वे हैं जो पंजाब से प्यार करते हैं। हमने एक पीढ़ी को आतंकवाद से, दूसरी को ड्रग्स से खो दिया, इसलिए आज हमें सावधानी से मतदान करना है। बदलाव लाने के लिए लोग बड़ी संख्या में मतदान करेंगे।

    सिद्धू ने कहा कि एक तरफ माफिया है, कैप्टन अमरिंदर और प्रकाश सिंह बादल के परिवार जिन्होंने पंजाब की कोस्ट पर निजी स्वार्थों से बंधे होकर अपना व्यापार चलाया और पंजाब को दीमक की तरह चाटा। दूसरी तरफ उस सिस्टम को बदलने की चाह रखने वाले, पंजाब को प्यार करने वाले हैं।

    बता दें कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है, जिसका परिणाम 10 मार्च को आएगा। पंजाब के कुल मतदाता 2.15 करोड़ से अधिक हैं। जो 24,740 मतदान केंद्रों पर वोट डालेंगे। पंजाब में इस बार कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), शिरोमणि अकाली दल-बहुजन समाज पार्टी गठबंधन और भारतीय जनता पार्टी का पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के गठबंधन के साथ बहुकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+